Pradeepnegi
June 12, 2025 at 03:05 PM
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद खबर है। इस भीषण विमान हादसे में यात्रियों सहित उस मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के छात्रों की भी हताहत होने की खबर है जिसके ऊपर यह जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा है ।
इस हादसे में मृतकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ तथा घायलों के अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ !