MANAGED BY BHUSHAN SINGH Helpline Number 7091793058
MANAGED BY BHUSHAN SINGH Helpline Number 7091793058
June 12, 2025 at 05:31 PM
अब सुनिए इस शख्स के जुबानी वो भयानक दृश्य के साथ *'जब मैं उठा, मेरे चारों तरफ थीं लाशें', एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई हादसे की खौफनाफ कहानी* हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिंदा बचे 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश ने आपबीती बताई. उन्होंने कहा, उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह सब बहुत जल्दी हुआ. जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं. मैं डर गया और वहां से भागा. मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे. किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया." ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे और अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ ब्रिटेन वापस जा रहे थे. विश्वाश ने बताया कि वह 20 सालों से लंदन में रह रहे हैं. उनकी पत्नी और बच्चे भी लंदन में ही रहते हैं. ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय ने कहा कि वह और महारानी कैमिला अहमदाबाद में हुई भयानक घटना से स्तब्ध हैं।
Image from MANAGED BY BHUSHAN SINGH Helpline Number 7091793058: अब सुनिए इस शख्स के जुबानी वो भयानक दृश्य के साथ   *'जब मैं उठा, मेरे ...
😢 😭 🙏 7

Comments