Haryana Jobs And Services Updates
Haryana Jobs And Services Updates
June 12, 2025 at 05:31 PM
*हरियाणा में CET के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई:* साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाए, चेयरमैन बोले- हमने FIR कराई हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 14 जून रात 11:59 तक आवेदन करे सकेंगे। वहीं 16 जून की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। CET के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन था। इस बीच CET के लिए फर्जी पोर्टल के बाद साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेज बनाए। इन पेजों पर CET रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाने की अफवाह फैलाई गई। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि 50 फर्जी पेज बनाए गए हैं। हमने इसके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। कमीशन का सोशल मीडिया पर कोई भी ऑफिशियल पेज नहीं है। Join WhatsApp group https://whatsapp.com/channel/0029VaBQtuEIyPtZD7c2TI1w
Image from Haryana Jobs And Services Updates: *हरियाणा में CET के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई:* साइबर ठगों ने सोशल ...

Comments