India's Best Journalist ✍️
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                May 19, 2025 at 10:20 AM
                               
                            
                        
                            *हरियाणा में आज बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, देखें अपने शहर का मौसम।*
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तूफान-आंधी चलने की भी संभावना है। कुछ जिलों में बरसात के भी संभावना हैं। 
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तूफान-आंधी चलने की भी संभावना है। कुछ जिलों में बरसात के भी संभावना हैं। वहीं, अगले 4 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान विभाग द्वारा जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में बरसात होगी।
आंधी-तूफान का येलो अलर्ट:- मौसम विभाग के अनुसार 19-27 मई तक आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसलिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत और सोनीपत में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में सबसे गर्म जिले की बात करें तो, 45.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रोहतक रहा।
कहां कितना तापमान:- शहर के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी से हाल बेहाल है। जींद में रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 44.8 तापमान दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ में पारा 45 तक पहुंच गया।
बीते दो दिनों से चल रही लू (गर्म हवाओं) ने लोगों को परेशान कर दिया है। यदि चंडीगढ़ की बात की जाए, तो दो दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।