Education Department News | शिक्षा विभाग समाचार
June 13, 2025 at 05:53 AM
*🧘♂️ 21 जून योग दिवस विशेष 🌿*
*📢 बाहर गए शिक्षक अब पास के स्कूल में कर सकेंगे योगाभ्यास!*
📍 *बीकानेर:* शिक्षा विभाग ने *21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब जो शिक्षक *ग्रीष्मकालीन अवकाश* में अपने गांव या शहर गए हुए हैं, वे अपने नजदीकी स्कूल में जाकर *योगाभ्यास* में भाग ले सकेंगे।
🏫 *स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे,* लेकिन योग दिवस को लेकर सभी स्कूलों में आयोजन की व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि *हर स्कूल में योग कार्यक्रम* हो और उसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लें।
🎖️ *उत्कृष्ट छात्रों को मिलेगा पुरस्कार:*
विद्यालय स्तर पर *शारीरिक शिक्षक या बैंड इंस्ट्रक्टर* द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा। योग के दौरान *श्रेष्ठ छात्र* को सम्मानित भी किया जाएगा।
🧑🏫 *प्रेरणादायक भाषण:*
कार्यक्रम में जीवन में योग के महत्व पर आधारित *शिक्षकों के भाषण* भी होंगे, जिससे बच्चों को योग के प्रति रुचि विकसित हो।
📌 *इस बार बदलाव:*
इस बार 24 जून तक स्कूल नहीं खुलेंगे। अब स्कूल *1 जुलाई से ही पुनः प्रारंभ* होंगे।
✍️ *शिक्षा विभाग का यह योगभ्यास प्रयास छात्रों और शिक्षकों दोनों को योग से जोड़ने का एक बेहतरीन कदम है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने की दिशा में सहायक होगा।* 🌞🙏
*📡ऐसी ही अपडेट सबसे पहले प्राप्त करने के लिए 🪀https://whatsapp.com/channel/0029VaAQQTrK0IBdaoDfOC1Z/ लिंक से हमे फॉलो करें*
🎗️𝐉𝐨𝐢𝐧🎗️𝐒𝐡𝐚𝐫𝐞🎗𝐒𝐮𝐩𝐩𝐨𝐫𝐭🎗