
Bolnatohai News (Uttarpradesh UP, Noida, Badaun, Bulandshahar, Meerut, Muzaffarnagar, Gaziyabad)
June 2, 2025 at 02:40 AM
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित बैठक रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात नशे में धुत दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बर्थडे पार्टी के बाद बिल को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। लोहे की रॉड, डंडों और बेल्ट से कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की गई। ग्वालटोली पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
https://www.facebook.com/share/v/1ZFreC8vv2/