Tech_&_CSC_Support
June 13, 2025 at 06:42 AM
*स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 के छात्र छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी..*
*➥ पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया 14 जून से 23 जून तक चलेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने बताया कि प्रथम मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को घोषित की जाएगी और 15 जुलाई से नामांकन शुरू होगा। 28 जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी।*
*➥ यह प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर आयोजित की जाएगी, जो शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। विद्यार्थी अपने पसंदीदा महाविद्यालयों का चयन कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन ले सकते हैं।*
> *✤ नामांकन प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु हैं:*
◉ ऑनलाइन आवेदन 14 जून से 23 जून तक।
◉ प्रथम मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को घोषित की जाएगी।
◉ नामांकन 15 जुलाई से शुरू होगा।
◉ स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी।
◉ नामांकन समर्थ पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा।
◉ विद्यार्थी अपने पसंदीदा महाविद्यालयों का चयन कर सकते हैं।
◉ मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन लिया जाएगा।
*✤ बिहार सरकार द्वारा जारी 100 बिंदुओं के आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदकों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए। यह ईमेल और मोबाइल नंबर भविष्य के सभी संदर्भों के लिए उपयोग किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि वे स्वयं का ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रयोग करें।*
*✤ आवेदक अपना ऑनलाइन नामांकन आवेदन प्रपत्र भरने से पूर्व नवीनतम कलर फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक एवं जाति, उपजाति प्रमाण पत्रों को स्कैन कर पीडीएफ बनाकर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे क्योंकि एडमिशन पोर्टल पर अपलोड अनिवार्य होगा।*
*✤ विद्यार्थी आवेदन प्रपत्र भरते समय विद्यार्थियों को अपनी पसंद और प्राथमिकता के आधार पर दो जिला में कुल अधिकतम सात महाविद्यालयों को चुन सकता है। यह चयन अंगीभूत एवं संबंधन प्राप्त महाविद्यालय में से करना है। अतः छात्र जिस विषय में ऑनर्स करना चाहते हैं, उस विषय के कौन-कौन कॉलेज हैं, उन्हें पहले भली भांति जांच लें।*
*✤ विद्यार्थियों यह सलाह दी जाती है कि अपने गृह जिला के 5 महाविद्यालय या नजदीक के जिला में 2 महाविद्यालय चुनें पसंदीदा विषय की उपलब्धता के आधार पर कॉलेज चुनें गृह जिला या नजदीक के जिला से अधिकतम कॉलेज चुनने से वर्ग संचालन, फॉर्म भरना, आंतरिक परीक्षा में आसानी होगी।*
*✤ सायंस का उत्तीर्ण विद्यार्थी तीनों संकाय में से कोई भी संकाय के विषय को मेजर विषय के रूप में ले सकेगा। परन्तु आर्ट्स और कॉमर्स का विद्यार्थी सायंस में एप्लाई नहीं करेगा। कॉमर्स का कोई भी विषय मेजर के रूप में आर्ट्स का विद्यार्थी ले सकेगा और आर्ट्स का विद्यार्थी कॉमर्स का कोई भी विषय ले सकेगा।*
*✤ विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के समय मूल अंक पत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है और यदि नकली मूल अंकपत्र और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने में के मामले में यदि विद्यार्थी नकली दस्तावेजों का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो उसे तीन सालों के लिए ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।*