
Accessible vision society
May 23, 2025 at 01:09 AM
*17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1498 - पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा (20 मई का भी वर्णन)।
1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
1742 - चटुट्ज़ित्ज़ की लड़ाई: फ्रेडरिक द्वितीय और पर्शिया ने ओस्ट्रियों को पराजित किया।
1744 - फ्रेंच किंग लुई XV ने ब्रिटेन पर युद्ध की घोषणा की।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1792 - न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत से, बटनवुड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1814 - नॉर्वे के संविधान पर हस्ताक्षर किए गए और नॉर्वे की संविधान सभा द्वारा क्रिश्चियन फ्रेडरिक को नॉर्वे का नया राजा चुना गया।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।
1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।
1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
1975 - जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।
1976 – उज्बेकिस्तान में आये भयंकर भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया। जिसे दो चोर ने चुरा लिया था, और उसके बदले चार लाख पाउंड की मांग की थी।
1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
1987 - सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया।
2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
2002 - पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।
2007 - भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।
2008 - बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह न नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।
2008 - तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010 - भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेज़बान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैंड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
2010 - देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
2010 - पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जस्टिस एमएम कुमार व जस्टिस जतिंदर चौहान की खंडपीठ ने जोगिंदर कौर की याचिका पर पीजीआई चंडीगढ़ को विकलांगता संबंधी अधिनियमों की अनदेखी का दोषी ठहराते हुए कहा- 'नौकरी पर रहते विकलांगता को आधार बनाकर किसी कर्मचारी को मिलने वाले सेवा लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में उसे समान लाभ वाले पद पर रखा जा सकता है।'
2010 - भारतीय सेना ने उड़ीसा के व्हीलर्स द्वीप स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [आइटीआर] से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया। यह मिसाइल दो हज़ार किलोमीटर तक मार कर सकती है।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।
2015 - पश्चिमी कोलम्बिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।
2019 - मनाली के नजदीक गुलाबा में भूस्खलन होने से करीब 3000 पर्यटक फंसे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
2019 - ताइवान में पहली बार समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किया गया और एशिया में ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।
2019 - अमेरिकी वायु सेना द्वारा गलती से किए गए हवाई हमले में अफगान पुलिस के 17 अधिकारी मारे गए जबकि 14 अन्य घायल हुए।
2020 - भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण - एनडीएमए द्वारा लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाया गया।
2021 - डीआरडीओ ने कोविडरोधी दवा 2 डीऑक्सी डी-ग्लूकोज की पहली खेप जारी की।
2021 - मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला।
2022 - प्रधानमंत्री ने ट्राई के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
2022 - रक्षा मंत्री ने मुंबई में दो स्वदेशी फ्रंटलाइन युद्धपोतों - आईएनएस सूरत (गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस उदयगिरी (स्टील्थ फ्रिगेट) जलावतरण किया।
2022 - श्री अश्विनी वैष्णव ने लेह में नाइलिट केंद्र का उद्घाटन किया।
2022 - हंसा-एनजी विमान का हवा में इंजन रीलाइट परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत तीसरी 'एनर्जी ट्रांजिशन वर्किंग ग्रुप मीटिंग (ईटीडब्ल्यूजी)' मुंबई में संपन्न हुई।
2023 - नेपाली शेरपा कामी रीता शेरपा (53) रिकॉर्ड 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े।
2024 - राजस्थान में भरतपुर में नेशनल हाईवे पर ट्रक व बस के भीषण एक्सीडेंट में 4 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल हुए।
*17 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1749 - एडवर्ड जेनर - प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा 'चेचक' के टीके के आविष्कारक।
1897 - धीरेन्द्र वर्मा - हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।
1953 - प्रीति गांगुली - हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं।
1963 - जॉन डेविड जैक्सन - संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी।
1987 - चार्मी कौर- भारतीय अभिनेत्री ।
*17 मई को हुए निधन👉*
1972 - रघुनाथ कृष्ण फडके एक भारतीय कलाकार जो मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध थे।
2009 - प्रकाश मेहरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक।
2011 - बेनू सेन कोलकाता, भारत के एक भारतीय फोटोग्राफर थे। "
2012 - डोना समर - अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री थीं।
2014 - सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।
2020 - प्रसिद्ध मराठी लेखक रत्नाकर मटकरी का निधन।
2021 - के. के. अग्रवाल - भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
2021 - प्रसिद्ध तमिल लेखक, उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित के राजनारायण (98) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी पेशेवर पहलवान वेन कोलमैन (79) का निधन हुआ।
2023 - हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीचंद परमानन्द हिन्दुजा (87) का निधन हुआ।
2024 - रग्बी प्लेयर सिड गोइंग (80) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी उड़ान परिचर (88) का निधन हुआ।
*17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि।
🔅 आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी)।
🔅 गजल गायक श्री पंकज उधास जयन्ती।
🔅 श्री के. राजनारायण स्मृति दिवस।
🔅 विश्व दूरसंचार दिवस और सूचना समाज दिवस (WTISD)।
🔅 विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day)।
अभी आप पढ़ रहे थे Accessible vision society के माध्यम से यह जानकारी। Accessible vision society जोकि दृष्टिवाधित व्यक्तियों द्वारा नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए संचालित एकमात्र ऐसा मंच जहां पर हर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री तथा दृष्टिबाधित जनों की शिक्षा संबन्धी समस्त समस्याओं का समाधान प्रतिदिन एक ही मंच पर प्राप्त कराया जाता है। समूह में प्रतिदिन विविध विषयों की कक्षाएं संचालित की जाती हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है।
इस समूह के माध्यम से जहां आप देश भर के दृष्टिबाधित जनों की शिक्षा संबन्धी वर्तमान स्थिति जान और समझ सकते हैं, वही आप देशभर के समस्त दृष्टिबाधित साथियों से अपना संवाद भी स्थापित कर सकते हैं. आप किसी के काम आ सकते हैं कोई और आपके काम आ सकता है। तो सोचते क्या हैं? आप भी Accessible vision society समूह से जुड़िए और अपने मित्रों को भी समूह से जुड़वा सकते हैं।
यदि आप भी Accessible vision society WhatsApp group में जुड़ना चाहते हैं और इन सभी चीजों का लाभ लेना चाहते हैं तो आप हमारे एडमिन के दिए हुए नंबर पर अपना नाम तथा अपना पता एवं अपनी दिव्यांगता टेक्स्ट मैसेज या वॉइस मैसेज में भेज कर हमारे समूह में जुड़ सकते हैं। आपको समूह का Google Form आपके पर्सनल चैट पर भेजने के बाद आपको समूह में जोड़ लिया जाएगा। ताकि आप भी राष्ट्रीय वा अंतरराष्ट्रीय त्योहारों की थीम, महान हस्तियों से संबंधित लेख, सभी प्रकार की सामान्य जानकारी वा अन्य विषयों के प्रश्नोत्तर तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित सभी कक्षाओं का लाभ ले सकें। जुड़ने के लिए कृपया दिए हुए नंबर के लिंक पर क्लिक करें।
दिलीप कुमार जी।
+919341614546
कमलेश प्रसाद जी।
+919617719432
मुकेश सिंह जी।
+919587401817
यदि आप अपने ग्रहस्त जीवन, कार्यालय, तथा अन्य व्यस्तताओं के चलते अधिकतर खाली समय न निकाल पाते हों तो आप हमारे YouTube Channel और WhatsApp Channel से भी जुड़ सकते हैं।
YouTube Channel Link.
https://youtube.com/@accessiblevisionsociety786?feature=shared
WhatsApp Channel Link.
https://whatsapp.com/channel/0029Vaeb20wHQbRyMHnKW61e
यहां भी आपको वे सारी जानकारी प्राप्त होंगी जो WhatsApp समुंह पर होती हैं।