BJP Haryana

40.3K subscribers

Verified Channel
BJP Haryana
May 31, 2025 at 12:40 PM
आज ‘संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना’ के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मिलित होना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने जीवन में धर्म, न्याय, लोकसेवा, नारी सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में जो अनुकरणीय कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी सरकार, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए न केवल देश की सांस्कृतिक विरासत को संजो रही है, बल्कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प को साकार कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष Mohan Lal Badoli जी, टीम हरियाणा के मंत्री गण, पाल गड़रिया समाज की सरदारी और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। #ahilyabaiholkarat300 -सीएम श्री Nayab Saini जी
🙏 ❤️ 👍 🇮🇳 🕉️ 🩵 29

Comments