Asma Kiosk
Asma Kiosk
June 15, 2025 at 10:26 AM
*आधार सीडिंग और ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन होगा बंद* *बाड़मेर* राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जिले के 18363 नए पात्र परिवारों को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है। सभी नव चयनित परिवारों को अपने सभी सदस्यों की आधार सीडिंग करानी होगी। इसके लिए उपभोक्ता https://food.rajasth an.gov.in/ पोर्टल पर जाकर राशनकार्ड में आधार सीडिंग करने के लिए क्लिक करें विकल्प चुन सकते हैं। यहां जिला चुनने के बाद राशनकार्ड संख्या दर्ज करनी होगी। राशनकार्ड में किसी एक सदस्य की आधार सीडिंग पहले से होना जरूरी है। उसी सदस्य के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद अन्य सदस्यों की आधार सीडिंग की जा सकती है। जिन उपभोक्ताओं के पास मोबाइल या कंप्यूटर की सुविधा नहीं है, वे जिला रसद अधिकारी, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी या संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में जाकर आधार सीडिंग करवा सकते हैं।
👍 1

Comments