Rajasthan Gk,India Gk Gs  And Current Affairs
Rajasthan Gk,India Gk Gs And Current Affairs
June 14, 2025 at 06:24 AM
*◾हिन्दी व्याकरण :- संधि ✓* प्रश्न 1 इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ? (अ) सु+ सुप्ति - सुषुप्ति (ब) सत्+ शास्त्र - सच्छास्त्र (स) अभि+ इष्ट - अभिष्ट (द) स्व+ इच्छा - स्वेच्छा *उत्तर अभि+ इष्ट - अभिष्ट* प्रश्न 2 इनमें कौन सा संधि-विच्छेद सही नहीं है ? (अ) धनेश - धन+ ईश (ब) राकेश - राक+ ईश (स) उरगारि - उरग+ अरि (द) अतएव - अतः+ एव *उत्तर राकेश - राक+ ईश* प्रश्न 3 इनमें कौन सा संधि-शब्द गलत है ? (अ) मातृ+ आज्ञा - मात्राज्ञा (ब) देव+ अर्पण - देव्यर्पण (स) वाक्+ ईश - वागीश (द) वर्षा+ ऋतु - वर्षार्तु *उत्तर वर्षा+ ऋतु - वर्षार्तु* प्रश्न 4 इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद सही है ? (अ) निष्ठुर - नि+ स्थुर (ब) पर्यटन - परी+ अटन (स) वार्तालाप - वार्त+ अलाप (द) भानूदय - भानू+ उदय *उत्तर निष्ठुर - नि+ स्थुर* प्रश्न 5 इनमें से किस विकल्प की संधि सही नहीं है ? (अ) जल+ ओघ - जलौघ (ब) एक+ एक - एकेक (स) षट्+ मास - षण्मास (द) सु+ अच्छ - स्वच्छ *उत्तर एक+ एक - एकेक* प्रश्न 6 इनमें से किस विकल्प की संधि सही है ? (अ) कवि+ इन्द्र - कविन्द्र (ब) राम+ ईश - रमेश (स) सखी+ उचित - सख्युचित (द) सत्+ नारी - सद्नारी *उत्तर सखी+ उचित - सख्युचित* प्रश्न 7 ‘अभ्युदय’ शब्द में कौनसी संधि है - (अ) गुण (ब) अयादि (स) यण् (द) दीर्घ *उत्तर यण्* प्रश्न 8 ‘पुनर्जन्म’ में कौनसी संधि है - (अ) विसर्ग संधि (ब) स्वर संधि (स) व्यंजन संधि (द) अयादि संधि *उत्तर विसर्ग संधि* प्रश्न 9 निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है - (अ) पावक (ब) प्रत्यक्ष (स) नरेश (द) जगन्नाथ *उत्तर जगन्नाथ* प्रश्न 10 ‘राजर्षि’ शब्द में कौनसी संधि है - (अ) वृद्धि संधि (ब) दीर्घ संधि (स) यण संधि (द) गुण संधि *उत्तर गुण संधि* प्रश्न 11 किस शब्द की संधि गलत है - (अ) अतः + एव = अतएव (ब) मम + इतर = ममेतर (स) अक्ष + ऊहिनी = अक्षौहिणी (द) नव + ऊढा = नवौढा *उत्तर नव + ऊढा = नवौढा* प्रश्न 12 इनमें से किस विकल्प का संधि-विच्छेद गलत है - (अ) लोकोपचार = लोक + उपचार (ब) कदापि = कदा + अपि (स) प्रत्युपकार = प्रत्य + उपकार (द) सप्तर्षि = सप्त + ऋषि *उत्तर प्रत्युपकार = प्रत्य + उपकार* प्रश्न 13 ‘गायक’ का सही संधि-विच्छेद है - (अ) गे + अक (ब) गै + अक (स) गा + अक (द) गा + यक *उत्तर गै + अक* प्रश्न 14 ‘अभीष्ट’ का सही संधि-विच्छेद है - (अ) अभि + इष्ट (ब) अभी + ईष्ट (स) अभि + ईष्ट (द) अभी + इष्ट *उत्तर अभि + इष्ट* प्रश्न 15 किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है - (अ) शुभाशीष = शुभ + आशिष (ब) कपीश = कपी + ईश (स) प्रणाम = प्र + नाम (द) प्रत्याशा = प्रति + आशा *उत्तर कपीश = कपी + ईश* प्रश्न 16 किस शब्द की संधि सही है - (अ) अभि + अर्थी = अभ्यार्थी (ब) दिक् + मंडल = दिग्मण्डल (स) मातृ + आदेश = मात्रादेश (द) मही + इन्द्र = महेन्द्र *उत्तर मातृ + आदेश = मात्रादेश* प्रश्न 17 किस शब्द की संधि सही नहीं है - (अ) मनु + अन्तर = मनवन्तर (ब) अप् + ज = अब्ज (स) उपरि + उक्त = उपर्युक्त (द) छत्र + छाया = छत्रच्छाया *उत्तर मनु + अन्तर = मनवन्तर* प्रश्न 18 इनमें से किस शब्द की संधि सही नहीं है - (अ) अधि + आदेश = अध्यादेश (ब) अभि + आगत = अभ्यागत (स) अधि + अधीन = अध्याधीन (द) अभि + अर्थी = अभ्यर्थी *उत्तर अधि + अधीन = अध्याधीन* प्रश्न 19 किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है - (अ) महामात्य = महा + आमात्य (ब) भयाक्रांत = भय + आक्रांत (स) स्नेहाविष्ट = स्नेह + आविष्ट (द) कंटकाकीर्ण = कंटक + आकीर्ण *उत्तर महामात्य = महा + आमात्य* प्रश्न 20 किस शब्द की संधि सही नहीं है - (अ) सत् + धर्म = सद्धर्म (ब) सत् + नारी = सद्नारी (स) महा + उदय = महोदय (द) वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु *उत्तर सत् + नारी = सद्नारी* *Please hit like💓& share* https://whatsapp.com/channel/0029Vax1hMt2v1ImKzuWzH0T

Comments