Govt Job & SRK workout Plan ✅
Govt Job & SRK workout Plan ✅
June 18, 2025 at 10:50 AM
हरियाणा में मौसम ने करवट ने ली है। सूबे में बारिश का दौर शुरु है। कल से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। जिससे आने वाले दिनों में उत्तर-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सूबे के उत्तर पूर्वी के इलाकों में 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Comments