
🔖 VBU, HAZARIBAG 📚 STUDENTS
June 12, 2025 at 05:53 PM
अहमदाबाद का हादसा एक बड़ा हादसा है!
बहुत ही दर्दनाक हादसा!
ऐसे हादसों से भगवान से दुआ मांगनी चाहिए..
जहाज में दो सौ से ज्यादा लोग सवार थे!
अलग-अलग तरह के लोग!
अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले!
अलग-अलग सपनों के साथ जीने वाले!
ये सभी लोग लंदन जा रहे थे!
कुछ बिजनेसमैन रहे होंगे!
कुछ नौकरी करने वाले रहे होंगे!
कुछ स्टूडेंट रहे होंगे!
कुछ के परिवार वहां बसे होंगे!
और कुछ घूमने-फिरने के लिए जा रहे होंगे!
जहाज जिस इमारत पर गिरा, वह मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत थी!
वहां पता नहीं कितने छात्र इस हादसे का शिकार हुए!
ये सभी छात्र अपने साथ कितनी उम्मीदें और कितनी ख्वाहिशें रखते होंगे!
अपनी निजी आकांक्षाएं और ख्वाहिशें!
माता-पिता और परिवार वालों की उम्मीदें और ख्वाहिशें!
लेकिन!
एक ही पल में क्या से क्या हो गया!
कितने सपने चकनाचूर हो गए!
कितने घर उजड़ गए!
कितने परिवार बेसहारा हो गए!
कितनी खुशियां मातम में बदल गईं!
यही दुनिया है!
और यही इस दुनिया की हकीकत है!
पलभर में सब कुछ खत्म हो जाता है!
सब कुछ चकनाचूर हो जाता है!
सारे सपने!
सारे प्लान!
सारी उम्मीदें!
सारी ख्वाहिशें!
सब कुछ बेकार रह जाता है!
भगवान हर किसी को सब्र दे!
यकीनन बहुत बड़ा हादसा है!
बहुत ही बड़ा हादसा!
बहुत ही दर्दनाक हादसा!
😢
🙏
👍
❤️
😮
124