
ChandraShekhar Azad Ravan
June 15, 2025 at 02:16 PM
ईरान की राजधानी तेहरान में हुए इज़रायली हवाई हमलों के बाद वहाँ रह रहे भारतीय नागरिक गहरे भय और असुरक्षा की स्थिति में हैं।
यह विदेश नीति का विषय होने के साथ-साथ, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और जीवनरक्षा का गंभीर सवाल है।
मैं MyGovIndia और Ministry of External Affairs, Government of India से ज़ोर देकर यह माँग करता हूँ:
1. ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों की तत्काल स्थिति का आकलन किया जाए।
2. भारतीय दूतावास को सक्रिय कर हर नागरिक से संपर्क स्थापित किया जाए।
3. युद्ध की आशंका को देखते हुए तुरंत एक व्यापक, सुरक्षित और सुनियोजित निकासी अभियान (Mass Evacuation Plan) चलाया जाए।
यह सरकार की नैतिक, संवैधानिक, और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि वह संकट में फंसे भारतीयों को हर हाल में सुरक्षित स्वदेश वापस लाए।
Narendra Modi
Dr S. Jaishankar

👍
💙
🙏
❤️
❤
😂
😢
😮
🤙
101