
Devendra Fadnavis
June 11, 2025 at 08:31 AM
नए भारत की मजबूत बुनियाद!
11 वर्षों की इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति - सशक्त भारत के निर्माण की विकास यात्रा!
पिछले 11 वर्षों में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। अटल टनल, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग, अटल सेतु, धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपती संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल रोड, मेट्रो, नवी मुंबई एयरपोर्ट, वंदे भारत ट्रेन, भारतमाला, स्मार्ट सिटीज़ — ये सब सिर्फ प्रोजेक्ट्स नहीं, ये भारत की आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और प्रगति के प्रतीक हैं। ये बदलाव हर भारतीय के जीवन में नई रफ्तार, नई उम्मीद और नया भविष्य लेकर आए हैं।
देश के साथ महाराष्ट्र में भी विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, आधुनिक एयरपोर्ट्स, सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इनका बहुत-बहुत धन्यवाद!
#11yearsofinfrarevolution — चलिए इस परिवर्तन का हिस्सा बनें और गर्व से कहें कि हम बदलते भारत का हिस्सा हैं!
❤️
🙏
👍
🇮🇳
🚩
37