Kabir Dharmdas Vanshavali
June 5, 2025 at 02:53 PM
सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा मध्यप्रदेश में जाने से पूर्व पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब को परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी एवं परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का स्नेहाशीर्वाद प्राप्त हुआ। रविवार, 01 जून 2025 सद्गुरु कबीर आश्रम, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा हेतु मध्यप्रदेश जाने से पूर्व पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब को परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी एवं परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब का स्नेहाशीर्वाद प्राप्त हुआ। परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी ने पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब की आरती उतारी, तिलक लगाया और दही-शक्कर खिलाकर साहब को विदा किया। साथ ही परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब ने पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब को गले लगाकर अपना स्नेहाशीर्वाद प्रदान कर मध्यप्रदेश के लिए विदा किया। कबीरपंथ के विकास एवं प्रचार-प्रसार में गुरुमाता साहिबाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। वे वंशगुरुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चली हैं और संकट की घड़ी में ढाल बनकर पंथ और भक्तों के साथ खड़ी हुई हैं। परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब तथा परम पूजनीय गुरुमाता साहिबा मनीषा देवी जी के पतित-पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि बंदगी करते हुए, परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब के पतित-पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बंदगी सादर सप्रेम साहेब बंदगी साहेब 🙏🌹🍃
Image from Kabir Dharmdas Vanshavali: सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा मध्यप्रदेश में जाने से पूर्व पंथ श्री उदितमु...
🙏 ❤️ 👍 💓 ♥️ 🎂 👌 👎 194

Comments