Kabir Dharmdas Vanshavali
June 8, 2025 at 01:22 PM
सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा मध्यप्रदेश - 2025
यात्रा का शुभारंभ एवं प्रथम दिवस
सोमवार, 02 जून 2025
सद्गुरु कबीर आश्रम अमरकंटक
निशान पूजा, सद्गुरु कबीर वट, दुग्धधारा कुंड एवं सद्गुरु कबीर चबूतरा दर्शन एवं भ्रमण
सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा मध्यप्रदेश के प्रथम दिवस पर पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब ने आश्रम में निशान पूजा की और अपने संतों की संगत के साथ सद्गुरु कबीर वट, दुग्धधारा कुंड एवं सद्गुरु कबीर चबूतरा का दर्शन एवं भ्रमण किया। यह कबीरपंथ का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है।
विक्रम संवत 1569 में सद्गुरु कबीर साहब एवं धनी धर्मदास जी साहब बांधवगढ़ से जगन्नाथ पुरी जाते समय कुछ दिन अमरकंटक में प्रकृति के सौंदर्य से परिपूर्ण इस मनोरम स्थल पर ठहरे थे। बांधवगढ़ के बाद यहाँ इस स्थल पर भी सद्गुरु कबीर साहब और धनी धर्मदास जी साहब के बीच संवाद रूप में अध्यात्म विषय पर चर्चाएं हुई थीं। अमरकंटक में इस स्थान को कबीर चबूतरा के नाम से जाना जाता है।
प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यहाँ के कुंड में दूध के समान धाराएं प्रवाहित होती रहती हैं। यहाँ पर दूर-दूर से दर्शनार्थी आते हैं और प्रकृति के इस अद्भुत एवं औषधीय गुणों से युक्त दुग्धधारा कुंड के जल का पान कर अपने आप को धन्य समझते हैं।
परम पूज्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहब के पतित पावन चरण कमलों में कोटि-कोटि पायलागी बंदगी सादर सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🙏🌹🍃
🙏
❤️
👍
❤
♥
♥️
👏
💐
💓
💜
81