Kabir Dharmdas Vanshavali
June 19, 2025 at 06:40 PM
केडीवी मिशन भारत - सद्गुरु कबीर गुरुकुल की स्थापना
आप सभी को सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि सद्गुरु कबीर साहब की असीम अनुकम्पा, परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के आशीर्वाद एवं परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब के सानिध्य में, केडीवी मिशन की बहुप्रतीक्षित शिक्षा योजना "सद्गुरु कबीर गुरुकुल" का शुभारंभ होने जा रहा है।
मुख्य जानकारी: -
- स्थान: परम पूज्य मौनी बाबा तपोभूमि, गुजरखेड़ी, नागपुर (महाराष्ट्र)
- आधार: कबीर साहब की शिक्षाएं और भारतीय नैतिक शिक्षा प्रणाली
प्रवेश विवरण:-
- आयु:- 6 वर्ष या अधिक
- सीटें:- केवल 16 छात्र (प्रथम वर्ष)
- योग्यता:- पूरे भारत के बच्चे
- शुल्क:- पूर्णतः निःशुल्क
विशेष प्रवेश:-
कबीरपंथ की शिक्षा और संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए भी प्रवेश उपलब्ध
शिक्षा व्यवस्था:-
- CBSE मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा
- गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली
- नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा
महत्वपूर्ण तिथियां:-
- आवेदन की अंतिम तिथि:- 30 जून 2025
- गुरुकुल प्रारंभ:- 10 जुलाई 2025 (गुरु पूर्णिमा)
संपर्क सूत्र:-
- श्री क्रुणाल महंत जी: 9156691087
- श्री पवन कबीरपंथी जी: 8103301671
- महंत श्री किशोर दास जी: 8210076410
राज्य प्रतिनिधियों के कार्य:-
- स्थानीय अभिभावकों से संपर्क करना
- इच्छुक बच्चों की सूची तैयार करना
- 30 जून तक सूची प्रस्तुत करना
सप्रेम साहेब बंदगी साहेब...🙏🌹🍃

🙏
❤️
❤
🌺
👍
☀
🌻
🎂
💞
😍
116