GramTak News
GramTak News
June 16, 2025 at 04:46 PM
गिरफ्तारी के समय भारतवंशी गौरव की मौत, ऑस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई गर्दन ऑस्ट्रेलिया में एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार करने के दौरान एक भारतवंशी की गर्दन को घुटने से दबा दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। सेवेनन्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड के मोडबरी नॉर्थ में रहने वाले गौरव कुंदी (42) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कुंदी को कुछ दिन पहले दिमागी चोट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी व एक महिला के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

Comments