Maanas Manthan
June 10, 2025 at 11:44 AM
20 रुपए की पानी की बोटल पर 50 रुपए का सिक्योरिटी स्टिकर। भुवनेश्वर के नंदन कानन जूयोलाजिक पार्क में एक नियम तो बड़ा ही शानदार है। पार्क में जाते वक्त अगर आप पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतल, या किसी भी तरह का प्लास्टिक का सामान लेकर जाते हैं तो 50 रुपए का स्टीकर उस बोतल पर लगवाना जरूरी है। यह रुपए रिफंडेबल हैं लेकिन तभी जब बोतल को वापस लेकर आएंगे। इसका असर देखिए कि कई किलोमीटर में फैले नंदन कानन में एक भी प्लास्टिक की बोतल या कचरा नजर नहीं आएगा। पचास रुपए वापस लेने के लिए हर कोई अपनी खाली बोतलें साथ लेकर ही जाता है।
A great idea for saving environment.... ऐसी ही व्यवस्था हर दर्शनीय स्थल पर होनी चाहिए।