Chambal Diary
June 17, 2025 at 02:21 PM
17 जून 2025 को धौलपुर विधानसभा के शहर मंडल में बंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम संयोजक मुश्ताक कुरैशी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन शहर के जाजुआ वाली माता मंदिर परिसर पर किया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि BJP के प्रत्याशी डॉ शिवचरण कुशवाहा,विशिष्ट अतिथि भरतपुर संभाग सहमीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना,सोशल मीडिया प्रभारी हरेंद्रराव,मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष धीरसिंह जादौन जिला मंत्री रेखा रानी, रजत शर्मा रहे. डा कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वायुमंडल जीवन का अहम हिस्सा है इसको संतुलित रखने के लिए हमें जल का संरक्षण करना होगा वही संभाग सहमीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस जनअभियान के माध्यम से लोगों में स्वच्छ जल,स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक कर जल स्रोतों को स्वच्छ रखने एवं वृक्षरोपण के लिए प्रेरित करना है, जिलाउपाध्यक्ष धीरसिंह जादौन ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार द्वारा जनहित के अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई गई है . कार्यक्रम संयोजक मुस्ताक कुरैशी ने लोगो से अधिक वृक्ष लगाने को कहा .इस दौरान मंदिर परिसर में अमरूद,बेल के पेड़ लगाये गये