Chambal Diary
June 18, 2025 at 02:45 PM
विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
धौलपुर, 18 जून। 220 केवी जीएसएस हिंडौन पर 132 केवी मैनबस का मरम्मत व रख-रखाव का कार्य होने के कारण 19 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियन्ता 220 केवी जीएसएस राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड भूदेव अवस्थी ने बताया कि 132 केवी जीएसएस बसेड़ी के 33 केवी नादनपुर एवं कंचनपुर, 132 केवी जीएसएस बाड़ी के 33 केवी कंचनपुर एवं मत्सूरा, 132 केवी जीएसएस सरमथुरा के 33 केवी बड़ागांव, झिरी एवं भमपुरा तथा 33 केवी समस्त ग्रामीण फीडरों की 19 जून को प्रातः 6.30 बजे से 9.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।