
🇮🇳 ALL COMPETITIVE EXAM 🇮🇳
June 19, 2025 at 08:50 AM
🇮🇳 *गांधीवादी आंदोलनों की शुरुआत* 🇮🇳
गांधीजी के नेतृत्व में भारत की आज़ादी की लड़ाई ने नया मोड़ लिया — आइए जानते हैं उनके प्रमुख आंदोलनों के बारे में:
1️⃣ चंपारण सत्याग्रह (1917)
➤ भारत में गांधीजी का पहला आंदोलन
➤ बिहार के चंपारण ज़िले में
➤ नील की खेती से परेशान किसानों की मदद
2️⃣ खेड़ा सत्याग्रह (1918)
➤ किसानों पर कर लगाने का विरोध
➤ सूखे और फसल बर्बादी के बावजूद कर वसूली
➤ अहिंसक सविनय अवज्ञा की मिसाल
3️⃣ असहयोग आंदोलन (1920)
➤ ब्रिटिश शासन से सहयोग समाप्त करना
➤ सरकारी नौकरियों, स्कूलों और विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार
4️⃣ दांडी मार्च और नमक सत्याग्रह (1930)
➤ ब्रिटिश नमक कानून का विरोध
➤ गांधीजी ने 240 मील पैदल चलकर दांडी में नमक बनाया
5️⃣ भारत छोड़ो आंदोलन (1942)
➤ "करो या मरो" का आह्वान
➤ अंग्रेजों को भारत से निकालने की अंतिम चेतावनी
➤ वायसराय ने कहा – “1857 के बाद सबसे बड़ा विद्रोह”
🔍 क्या आप जानते हैं?
🔸 गांधीजी को "राष्ट्रपिता" की उपाधि सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस ने दी थी।