हरियाणा All Update ‼️
June 20, 2025 at 05:06 AM
`CET Update`
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने ग्रुप-सी की भर्ती के लिए होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्य सचिव ने बताया कि सीईटी जुलाई माह में लिए जाने की संभावना है।
श्री रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अगले तीन दिनों के भीतर अपने-अपने जिलों में उपयुक्त परीक्षा केंद्रों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू करें। मुख्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए।