
𝐋𝐍𝐌𝐔 𝐃𝐚𝐫𝐛𝐡𝐚𝐧𝐠𝐚, 𝐁𝐢𝐡𝐚𝐫
June 20, 2025 at 08:43 AM
*बहेड़ा कॉलेज: पेंशन में वृद्धि और पूर्व प्राचार्य पर कार्रवाई का फैसला*
_बहेड़ा महाविद्यालय की शासी निकाय बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में 10% वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही पठन-पाठन व्यवस्था सुदृढ़ करने और आय-व्यय विवरण को मंजूरी दी गई।_
_पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. शशिकांत पाठक द्वारा एक वर्ष बाद भी प्रभार न सौंपने पर शासी निकाय ने विधिसम्मत कार्रवाई का फैसला लिया। बैठक में सचिव प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, प्रभारी प्राचार्य उमेश चंद्र झा, शिक्षक प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।_
