SATYAM SANĀTANAḤ
June 20, 2025 at 04:12 PM
*अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में अब तक 45 किलोग्राम शुद्ध सोने का उपयोग किया जा चुका है।*
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस सोने का अनुमानित मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। यह सोना मुख्य रूप से मंदिर के भूतल के दरवाजों और भगवान राम के सिंहासन को सजाने में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शेषावतार मंदिर में अभी भी सोने का कार्य चल रहा है।
#gold #rammandir
❤️
🇵🇰
👍
🙏
4