Speedy Publications
June 18, 2025 at 01:48 PM
15 से 18 जून 2025 का करेंट अफेयर्स प्रश्न: भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच 8वां सैन्य अभ्यास 18 जून, 2025 को फ्रांस के ला कैवेलरी में कैंप लारजैक में किस नाम से शुरू हुआ? उत्तर: शक्ति 2025 प्रश्न: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के बोर्ड के नए सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया है? उत्तर: अनुराधा ठाकुर प्रश्न: वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? उत्तर: बॉन (जर्मनी) प्रश्न: 18 जून, 2025 को DRDO ने किस परियोजना के तहत ब्रह्मोस से भी अधिक घातक हाइपरसोनिक मिसाइल (ET-LDHCM) विकसित करने की घोषणा की है? उत्तर: प्रोजेक्ट विष्णु प्रश्न: किस राज्य ने 18 जून, 2025 को भारत की पहली आधुनिक और समावेशी मोबाइल आधारित ई-वोटिंग प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है? उत्तर: बिहार प्रश्न: भारत की किस एयरलाइन को 18 जून, 2025 को दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन और सर्वश्रेष्ठ कम लागत वाली एयरलाइन का दर्जा दिया गया है? उत्तर: इंडिगो प्रश्न: ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) शिखर सम्मेलन 2025 15-17 जून, 2025 को कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर: कनानास्किस (कनाडा) प्रश्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-17 जून, 2025 तक किन तीन देशों की राजकीय यात्रा पर थे? उत्तर: साइप्रस, क्रोएशिया और कनाडा प्रश्न: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 17 जून, 2025 को देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ कहाँ किया? उत्तर: मानेसर प्रश्न: 17 जून, 2025 को बिहार कैबिनेट ने उड़ान योजना के तहत कितने हवाई अड्डों के विकास को मंजूरी दी है? उत्तर: छह (मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा) प्रश्न: 17 जून, 2025 को भारत ने चार साल के अंतराल के बाद राजनयिक संबंधों को फिर से स्थापित करते हुए आलियावती लोंगकुमेर को किस देश का राजदूत नियुक्त किया है? उत्तर: उत्तर कोरिया प्रश्न: 17 जून, 2025 को विश्व मगरमच्छ दिवस पर भारत ने अपने मगरमच्छ संरक्षण परियोजना की कौन सी वर्षगांठ मनाई? उत्तर: 50वीं वर्षगांठ प्रश्न: 17 जून, 2025 को 'विश्व मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने का दिवस' किस थीम के साथ मनाया गया? उत्तर: भूमि को पुनर्स्थापित करें। अवसरों को अनलॉक करें। प्रश्न: बिग कैट की सात प्रमुख प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए नई दिल्ली में पहली बैठक किसकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया? उत्तर: भूपेंद्र यादव (केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री) प्रश्न: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने किस नाम से नया स्मार्टफोन ब्रांड और नेटवर्क सेवा शुरू की है? उत्तर: ट्रंप (T1) प्रश्न: किस देश ने 16 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से सम्मानित किया है? उत्तर: साइप्रस प्रश्न: जी20 शेरपा के पद से किसने इस्तीफा दिया है? उत्तर: अमिताभ कांत प्रश्न: RBI ने आंध्र प्रदेश के किस शहर में अपना नया कार्यालय खोला है? उत्तर: विजयवाड़ा प्रश्न: किस प्रसिद्ध इसरो वैज्ञानिक और तमिल लेखक का 16 जून, 2025 को निधन हो गया? उत्तर: नेल्लई सु. मुथु प्रश्न: केंद्र सरकार ने 15 जून, 2025 को भारत का अब तक का सबसे बड़ा आदिवासी सशक्तिकरण अभियान किस नाम से शुरू किया है? उत्तर: धरतीबा जनभागीदारी अभियान प्रश्न: 15 जून, 2025 को ISRO ने उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर पहली बार रॉकेट लॉन्च करने का सफल परीक्षण किया? उत्तर: कुशीनगर प्रश्न: 15 जून, 2025 को ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI6 की पहली महिला प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर: ब्लेज मेट्रेवेली प्रश्न: 15 जून, 2025 को दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार 'फूड प्लैनेट प्राइज 2025' किसने जीता है? उत्तर: नाइट्रोकैप्ट (स्वीडन) प्रश्न: 15 जून, 2025 को भूटान के थिम्पू में आयोजित 15वीं दक्षिण एशियाई बॉडीबिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में किस भारतीय राज्य के हिलांग याजिक ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है? उत्तर: अरुणाचल प्रदेश प्रश्न: दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स में किस देश को हराकर पहली बार ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता? उत्तर: ऑस्ट्रेलिया प्रश्न: ईरान-इजराइल संघर्ष में ईरान ने इजराइल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के जवाब में किस ऑपरेशन के तहत जवाबी कार्रवाई की? उत्तर: ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 प्रश्न: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गरुड़ एयरोस्पेस की नवनिर्मित कृषि-ड्रोन स्वदेशीकरण सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया? उत्तर: चेन्नई प्रश्न: कौन सा देश आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स में दसवें 'भागीदार देश' के रूप में शामिल हुआ है? उत्तर: वियतनाम प्रश्न: किस भारतीय नौसेना अधिकारी को भारत के राष्ट्रपति की पहली महिला एड-डी-कैंप (ADC) के रूप में नियुक्त किया गया है? उत्तर: लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी प्रश्न: वित्त वर्ष 2024-25 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह में देश में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है? उत्तर: महाराष्ट्र प्रश्न: किस राज्य सरकार ने शोधकर्ताओं और प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाएं 'मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा योजना और स्वागत तीर्थ पोर्टल' शुरू की हैं? उत्तर: असम प्रश्न: WOAH और FAO ने किस शहर में स्थित ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) को श्रेणी A रिंडरपेस्ट होल्डिंग सुविधा (RHF) के रूप में नामित करके वैश्विक पशु स्वास्थ्य में एक प्रतिष्ठित स्थान दिया है? उत्तर: भोपाल प्रश्न: WHO ने अपने 78वें सत्र में पहली बार सर्वसम्मति से किस बीमारी को 'वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता' घोषित किया है? उत्तर: त्वचा रोग +++++ For Daily Current Affairs --- Follow WhatsApp Channel – https://whatsapp.com/channel/0029VaCHyK20wajnUKBizz2S
❤️ 2

Comments