Utkarsh Classes
June 20, 2025 at 04:30 AM
*ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंधु किया लॉन्च*
https://www.youtube.com/shorts/_XDKSv3yBGw
✅ भारत सरकार ने चल रहे इजरायल-ईरान युद्ध के कारण ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। यह ऑपरेशन ईरान और आर्मेनिया सरकार के सहयोग से शुरू किया गया था।
✅ विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन सिंधु 18 जून 2025 को शुरू किया गया था, और 110 भारतीय छात्रों का पहला बैच येरेवन, आर्मेनिया से एक विशेष उड़ान से नई दिल्ली पहुंचा।
✅ इजराइल ने ईरान को रोकने के लिए ईरान के परमाणु और सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ शुरू किया।
✅ ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है और दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है, जिसमें ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइल हमलों और इजरायल द्वारा ईरान पर हवाई हमलों की बौछार शामिल है।
✅ ऑपरेशन गंगा 2022 (यूक्रेन) - फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद भारतीय वायु सेना ने एयर इंडिया, इंडिगो, गोफ़र्स्ट और एयर एशिया के साथ समन्वय में इसे शुरू किया।
✅ ऑपरेशन अजय 2023 - इजरायल में फंसे भारतीय नागिरकों के लिए भारत लाने के लिए सरकार ने 11 अक्टूबर 2023 को ऑपरेशन अजय की घोषणा की।
👍
❤️
😢
❤
👌
😂
👏
💙
🙏
56