
Emitra Update (Banswara) 📢
June 15, 2025 at 01:36 AM
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, 100KM की रफ्तार से चली हवाएं, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम? https://tinyurl.com/rajasthanbignews Delhi NCR Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज रविवार सुबह दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आंधी तूफान आया। 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिल्ली के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई। कहीं हल्के बादल बरसे तो कहीं मूसलाधार बारिश होने से मौसम में ठंडक आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में लोगों को घर के अंदर रहने और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले 4 दिन मौसम खराब रहने का अलर्ट दिया है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
