𝐒𝐭𝐚𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐆𝐊 𝐐𝐮𝐢𝐳™🇮🇳
𝐒𝐭𝐚𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐆𝐊 𝐐𝐮𝐢𝐳™🇮🇳
May 23, 2025 at 09:05 AM
*🌍 चागोस द्वीपसमूह पर ऐतिहासिक समझौता! 🤝* 🔹 यूनाइटेड किंगडम ने चागोस द्वीपों की संप्रभुता मॉरीशस को सौंप दी है — एक ऐतिहासिक और रणनीतिक फैसला! 🔹 डिएगो गार्सिया पर स्थित अमेरिकी-यूके सैन्य अड्डा अब भी काम करेगा — ब्रिटेन ने इसके लिए 99 साल का लीज लिया है और मॉरीशस को $136 मिलियन प्रति वर्ष देगा। 🔹 ये द्वीप पहले 1965 में मॉरीशस से अलग कर लिए गए थे जब वह ब्रिटिश उपनिवेश था। 🔹 भारत ने इस समझौते का स्वागत किया और इसे "विकासशील देशों की संप्रभुता की जीत" बताया। 📢 यह समझौता केवल भू-राजनीति नहीं, बल्कि उपनिवेशवाद के खात्मे की ओर एक और मजबूत कदम है। 🔹 *चागोस द्वीपसमूह –:* स्थान: हिंद महासागर में, मालदीव से 500 किमी दक्षिण में स्थित 58 द्वीपों का समूह। 🔹 *इतिहास* : 1715: फ्रांसीसी उपनिवेश स्थापित। 1814: ब्रिटेन ने नियंत्रण संभाला। 1965: ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (BIOT) का गठन। 🔹मॉरीशस का दावा: 1968 में मॉरीशस की स्वतंत्रता के समय चागोस को अवैध रूप से अलग किया गया। *सामरिक महत्त्व* : 1966: ब्रिटेन-अमेरिका सैन्य समझौता। डिएगो गार्सिया पर प्रमुख अमेरिकी सैन्य अड्डा विकसित हुआ। 2001: 9/11 के बाद आतंकवाद विरोधी अभियानों का मुख्य केंद्र। 2019: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने ब्रिटेन से चागोस खाली करने को कहा, इसे औपनिवेशिक विभाजन बताया।

Comments