UP ToDay News India ORAI / समाचार प्लस न्यूज़ चैनल जालौन यूपी
UP ToDay News India ORAI / समाचार प्लस न्यूज़ चैनल जालौन यूपी
June 18, 2025 at 03:59 PM
यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम और आश्रय-गृह का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा... उरई। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों की एक टीम ने जिले में संचालित दो महत्वपूर्ण आश्रय स्थलों राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम और लहरियापुरवा स्थित आश्रय-गृह का औचक निरीक्षण किया।वइस दौरान उन्होंने इन संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से आकलन किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। न्यायिक अधिकारियों ने दोनों आश्रय स्थलों में रह रहे आश्रितों के रहन-सहन, खानपान, चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की गहनता से जांच-पड़ताल की। वृद्धाश्रम, राठ रोड का निरीक्षण सबसे पहले, समाज कल्याण विभाग द्वारा राठ रोड उरई में स्वयंसेवी संस्था शिवा ग्रामोत्थान सेवा संस्था, कानपुर नगर के सहयोग से संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 120 संवासी (आश्रित) उपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजिका के अनुसार एक कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारी मौजूद मिले। संवासियों से चाय-नाश्ते और सुबह-शाम के भोजन के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिल रहा है। वृद्धाश्रम की मेडिकल डिस्पेंसरी का निरीक्षण करने पर स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिलीं। जिसके बारे में बताया गया कि वह मेडिकल अस्पताल गई हुई हैं। डिस्पेंसरी में संवासियों के प्राथमिक उपचार और सामान्य बीमारियों की आवश्यक दवाएं उपलब्ध मिलीं। किसी भी संवासी द्वारा कोई विशेष समस्या नहीं बताई गई। आश्रय-गृह लहरियापुरवा का निरीक्षण इसके बाद, न्यायिक अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद उरई और लखनऊ के एक एनजीओ के सहयोग से मु0 लहरियापुरवा में संचालित आश्रय-गृह (शेल्टर होम) में विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के समय चौकीदार को छोड़कर कोई अन्य कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। यहां की आश्रित पंजिका में निरीक्षण की तारीख में कोई भी आश्रित पंजीकृत नहीं पाया गया। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए, संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मेडिकल डिस्पेंसरी में सामान्य बुखार, जुकाम आदि की दवाएं मिलीं। इस महत्वपूर्ण अनुश्रवण समिति में अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी, प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्पित सिंह और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे शामिल रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन, उरई के लिपिक शुभम शुक्ला भी इस दौरान उपस्थित थे।

Comments