UP ToDay News India ORAI / समाचार प्लस न्यूज़ चैनल जालौन यूपी
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                June 20, 2025 at 03:24 PM
                               
                            
                        
                            https://youtu.be/fcRWKgOk7Wk
जालौन में दहेज की खौफनाक दास्तान, मासूम बेटे की आंखों के सामने मां को छत से फेंका...
उत्तर प्रदेश के जालौन में दहेज को लेकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी आमना को बेरहमी से पीटा और फिर छत से नीचे फेंक दिया। इस खौफनाक मंजर का गवाह बना उनका दस साल का मासूम बेटा, जिसने अपनी आंखों के सामने मां की चीखती हुई जिंदगी को टूटते देखा।
बुधवार, 19 जून की शाम उरई कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर में हुई इस घटना में, 39 वर्षीय आरिफ ने अपनी तीसरी पत्नी आमना को पहले घर में पीटा। जान बचाने के लिए आमना छत पर भागी, लेकिन आरिफ ने वहां भी उसे नहीं छोड़ा और निर्ममता से नीचे धकेल दिया। आमना घर के बाहर खड़ी बाइक पर मुंह के बल गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मासूम बेटे अफ्फान ने तुरंत अपने नाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। आमना को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आमना को गिरते हुए और ससुराल वालों द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरिफ समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज के दानव और महिलाओं की असुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।