RadheRadheje™
June 15, 2025 at 01:59 PM
*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 16 जून 2025*
*⛅दिन - सोमवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2082*
*⛅अयन - उत्तरायण*
*⛅ऋतु - ग्रीष्म*
*⛅मास - आषाढ़*
*⛅पक्ष - कृष्ण*
*⛅तिथि - पञ्चमी दोपहर 03:21 तक तत्पश्चात् षष्ठी*
*⛅नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 01:13 जून 17 तक तत्पश्चात् शतभिषा*
*⛅योग - वैधृति सुबह 11:07 तक तत्पश्चात् विष्कम्भ*
*⛅राहुकाल - सुबह 07:36 से सुबह 09:17 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 05:54*
*⛅सूर्यास्त - 07:27 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:30 से प्रातः 05:12 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:13 से दोपहर 01:08*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:20 जून 17 से रात्रि 01:01 जून 17 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*
*⛅विशेष - पंचमी को बेल फल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🍍गर्मिशामक, शक्तिप्रदायक व स्वास्थ्यरक्षक अनन्नास पेय🍍*
*🔹ग्रीष्म ऋतु में शरीर में जलीय अंश की कमी तथा दुर्बलता, थकान, जठराग्नि की मंदता आदि समस्याएँ होती हैं । इनसे सुरक्षित रखेगा अनन्नास पेय ।*
*🔹आयुर्वेदानुसार अनन्नास मधुर, स्निग्ध, रुचिकर, शीतल, बलवर्धक, रक्तपित्त व वात-पित्त शामक, हृदय के लिए हितकर, पाचनशक्तिवर्धक तथा मूत्र खुलकर लानेवाला है ।*
*🔹इसमें कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस जैसे अनेक खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं । हड्डियों तथा उत्तकों ( टिश्यू ) के विकास में सहायक मैंगनीज भी प्रचुर मात्रा में होता है । विटामिन सी की प्रचुरता होने से यह रोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है ।*
*🔹यह भोजन में से लौह तत्व के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे खून की कमी दूर होती है । आधुनिक अनुसंधान के अनुसार यह टी.बी. में भी फायदेमंद है । यह आँतों की कीड़ों से रक्षा करता है तथा आँतों एवं गुर्दों (kidneys) को साफ रखता है । यह शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे चयापचय ठीक होता है ।*
*🔹स्वास्थ्य-समस्याओं में :*
*🔸पेशाब-संबंधी समस्या हो तो 100 मि.ली. अनन्नास पेय में 4 - 5 ग्राम गुड़ मिलाकर पियें ।*
*🔸पीलिया हो तो 100 मि.ली. पेय में 2 ग्राम हल्दी का चूर्ण व 3 ग्राम मिश्री मिलाकर पियें ।*
*🔸पाचन के समस्या हो तो 100 मि.ली. पेय में 1 - 2 ग्राम सेंधा नमक और 2 - 3 चुटकी काली मिर्च का चूर्ण मिला के पियें ।*
*🔸अतः बेहतरीन स्वाद व पौष्टिकता से भरपूर अनन्नास पेय का ग्रीष्म ऋतु में अवश्य लाभ लें । यह आश्रम में व समितियों के सेवाकेंद्र से प्राप्त हो सकता है । ताजा अनन्नास ले के घर में बनायें तो अति उत्तम है ।*
Follow us: 👉🏻 WhatsApp channel
https://whatsapp.com/channel/0029VaARDIOAojYzV7E44245
Follow us: 👉🏻 YouTube
https://www.youtube.com/c/RadheRadheje
Follow us: 👉🏻 Facebook
https://www.facebook.com/radheradheje
Follow us : 👉🏻 Instagram https://www.instagram.com/jaishreeradheradheje
Follow us: 👉🏻 Twitter
https://twitter.com/RadheRadheje
Follow us: 👉🏻 Sharechat
https://sharechat.com/profile/radheradheje
Follow us: 👉🏻 Dailyhunt
https://profile.dailyhunt.in/radheradheje
Follow us: 👉🏻 LinkedIn
https://www.linkedin.com/in/radheradheje
Follow us: 👉🏻 Pinterest
https://Pinterest.com/RadheRadheje
Follow us: 👉🏻 threads
https://www.threads.net/@jaishreeradheradheje
please comments below: Hare Krishna 🙏🙌
🙏
2