HINDI GRAMMAR HINDI VYAKARAN SAHITYA UGC NET JRF ARUN SSC GD PGT TGT REET UP RO ARO Upsssc Pet Ro
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                June 15, 2025 at 04:08 PM
                               
                            
                        
                            *▪️पुल्लिंग की पहचान ✓* 
*1.* जिन शब्दों के पीछे *'अ, त्व, आ, आव, पा, पन, न'* आदि प्रत्यय आये वे पुल्लिंग होते हैं। 
जैसे: मन, तन, वन, शेर, राम, कृष्ण, सतीत्व, देवत्व, मोटापा, चढ़ाव, बुढ़ापा, लडकपन, बचपन, लेन-देन आदि।
 *2. पर्वतों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: हिमालय, हिमाचल, विघ्यांच्ल, सतपुड़ा, आल्प्स, यूराल, कंचनजंगा, एवरेस्ट, फूजियामा, कैलाश, मलयाचल, माउन्ट एवरेस्ट आदि।
 *3. दिनों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसेः सोमवार, मंगलवार, बुद्धवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार आदि।
 *4. देशों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: भारत, चीन, ईरान, यूरान, रूस, जापान, अमेरिका, पाकिस्तान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्य प्रदेश आदि।
 *5. धातुओं के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: सोना, ताम्बा, पीतल, लोहा, चाँदी, पारा आदि।
 *6. नक्षत्रों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसेः सूर्य, चन्द्र, राहू, आकाश, शनि, बुद्ध, बृहस्पति, मंगल, शुक्र आदि।
 *7. महीनों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: फरवरी, मार्च, चैत, आषाढ़, फागुन आदि।
 *8. द्रवों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे:- पानी, तेल, पेट्रोल, घी, शरबत, दही, दूध आदि।
 *9. पेड़ों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे:- केला, पपीता, शीशम, सागौन, जामुन, बरगद, पीपल, नीम, आम, अमरुद, देवदार, अनार, अशोक, पलाश आदि।
 *10. सागर के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अरब महासागर आदि।
*11. समय के नाम पुल्लिंग होते हैं।*
जैसे: घंटा, पल, क्षण, मिनट, सेकेंड आदि।
 *12. अनाजों के नाम भी पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे:- गेंहूँ, बाजरा, चना, जौ आदि।
 *13. वर्णमाला के अक्षरों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे:- अ, उ, ए, ओ, क, ख, ग, घ, च, छ, य, र, ल, व, श आदि।
 *14. प्राणीवाचक शब्द हमेशा पुरुष जाति का ही बोध करते हैं।* 
जैसे:- बालक, गीदड़, कौआ, कवि, साधु, खटमल, भेडिया, खरगोश, चीता, मच्छर, पक्षी आदि।
 *15. समूह वाचक संज्ञा भी पुल्लिंग होती है।* 
जैसे:- मण्डल, समाज, दल, समूह, सभा, वर्ग, पंचायत आदि।
 *16. भारी और बेडौल वस्तु भी पुल्लिंग होती हैं।* 
जैसे:- जूता, रस्सा, पहाड़, लोटा आदि।
 *17. रत्नों के नाम भी पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: नीलम, पुखराज, मूँगा, माणिक्य, पन्ना, मोती, हीरा आदि।
 *18. फूलों के नाम पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसेः गेंदा, मोतिया, कमल, गुलाब आदि।
 *19. द्वीप भी पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे: अंडमान-निकोबार, जावा, क्यूबा, न्यू फाउंलैंड आदि।
 *20. शरीर के अंग पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसे:-हाथ, पैर, गला, अंगूठा, कान, सिर, मुंह, घुटना, हृदय, दांत, मस्तक आदि।
 *21. दान, खाना, वाला से खत्म होने वाले शब्द हमेशा पुल्लिंग होते हैं।* 
जैसेः खानदान, पीकदान, दवाखाना, जेलखाना, दूधवाला, दुकानवाला आदि।
 *22. आकारान्त संज्ञा पुल्लिंग होती है।* 
जैसेः गुस्सा, चश्मा, पैसा, छाता आदि।
                        
                    
                    
                    
                    
                    
                                    
                                        
                                            👍
                                        
                                    
                                        
                                            ❤️
                                        
                                    
                                        
                                            🙏
                                        
                                    
                                    
                                        8