Hindi Grammar Vyakaran Sahitya UGC NET JRF CSIR NET CTET DSSSB KVS Arun Vivek Sir Himanshi Singh
Hindi Grammar Vyakaran Sahitya UGC NET JRF CSIR NET CTET DSSSB KVS Arun Vivek Sir Himanshi Singh
June 20, 2025 at 12:23 PM
*📘 महत्वपूर्ण हिन्दी मुहावरे एवं उनके अर्थ (Set-03)* *➤ घोड़े बेचकर सोना* – निश्चिंत होकर सोना *➤ चांदी का चम्मच मुँह में लेकर पैदा होना* – जन्म से ही संपन्न या अमीर होना *➤ चादर देखकर पैर फैलाना* – सीमाओं में रहकर खर्च करना / आमदनी के अनुसार खर्च करना *➤ चाल चलना* – योजना बनाना, धोखा देना *➤ चूक जाना* – अवसर खो देना *➤ चूल्हा-चौका करना* – घरेलू कामकाज करना *➤ चेहरा उतरना* – उदास या निराश होना *➤ छींटाकशी करना* – ताना मारना / व्यंग्य करना *➤ छीछालेदर होना* – बहुत अपमान होना *➤ छाती पीटना* – अत्यधिक दुःख प्रकट करना *➤ छाती पर मूँग दलना* – जान-बूझकर किसी को तकलीफ़ देना *➤ छाती ठोकना* – डींगें मारना / घमंड से बात करना *➤ जले पर नमक छिड़कना* – किसी के दुख को और बढ़ाना *➤ जान की बाज़ी लगाना* – जान जोखिम में डालना *➤ जान में जान आना* – राहत मिलना / डर दूर होना *Please hit like💓& share* https://whatsapp.com/channel/0029Vb4yZFxEquiTxKm3yJ0D/138
❤️ 👍 😮 7

Comments