
24News Update
June 20, 2025 at 12:07 PM
*सुगम रेल संचालन हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बाराबंकी रेलखंड पर तीसरी लाइन डालने का कार्य*
*रीशड्यूल/आंशिक रद्द रेलसेवाओं में संशोधन*
पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा-बाराबंकी रेलखंड के करनैलगंज-सरयू- जरवल रोड - घाघरा घाट स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रीशड्यूल/आंशिक रद्द रेलसेवाओं में संशोधन किया जाता है।:-
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1 गाडी संख्या 19409, साबरमती-*थावे* रेलसेवा जो दिनांक 28.06.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा- मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी- मनकापुर होकर संचालित होगी। तथा यह रेलसेवा गोण्डा स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
2 गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 01.07.25 को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा- मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी- मनकापुर होकर संचालित होगी। तथा यह रेलसेवा गोण्डा स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
3 गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम रेलसेवा जो दिनांक 30.06.25 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा- गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या छावनी-वाराणसी जं.-औडिंहार जं.- छपरा होकर संचालित होगी। तथा यह रेलसेवा जरवल रोड, गोण्डा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, भटपार रानी व एकमा स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 19409, साबरमती-*थावे* रेलसेवा जो दिनांक 26.06.25 एवं 03.07.25 को साबरमती से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा गोमतीनगर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा गोमतीनगर - *थावे* स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19410, *थावे* - साबरमती रेलसेवा दिनांक 28.06.25 व 05.07.25 को *थावे* के स्थान पर गोमतीनगर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा *थावे*- गोमतीनगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*नोट संशोधन बोल्ड अक्षरों में दर्शाया गया है।*