Bhajanlal Sharma

Bhajanlal Sharma

51.7K subscribers

Verified Channel
Bhajanlal Sharma
Bhajanlal Sharma
June 21, 2025 at 04:51 AM
स्वस्थ जीवन की कुंजी है योग की नियमित साधना आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैसलमेर के स्वर्णिम रेतीले धोरों में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगसूत्र के रचयिता महर्षि पतंजलि को श्रद्धा सुमन अर्पित कर योगाभ्यास में सहभागिता की और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में विशाखापत्तनम में आयोजित समारोह से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह है कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। नियमित योगाभ्यास न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, अपितु दीर्घायु और मानसिक संतुलन का भी आधार बनता है।
🙏 ❤️ 👍 62

Comments