Geography
Geography
May 30, 2025 at 04:22 AM
*✅पृथ्वी (THE EARTH) - सामान्य ज्ञान✅* *1. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ?* Ans ➺ पश्चिम से पूर्व *2. पृथ्वी का जलीय भाग और स्थलीय भाग कितना है ?* Ans ➺ 71% और 29% *3. किस तिथि को अपसौर की स्थिति होती है ?* Ans ➺ 4 जुलाई को *4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना होता है ?* Ans ➺ 12756 किलोमीटर, तथा इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है । *5. ऋतु परिवर्तन किस गति के कारण होता है ?* Ans ➺ वार्षिक गति *6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से और कितने समय में पूरा करती है ?* Ans ➺ 1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में *7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?* Ans ➺ घुर्णन गति *8. पृथ्वी की किस गति से वर्ष बनते हैं ?* Ans ➺ परिक्रमण गति *9. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?* Ans ➺ 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे *10. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ?* Ans ➺ 22 अप्रैल *11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?* Ans ➺ 6 घंटे *12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?* Ans ➺ शुक्र *13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से कहा जाता है ?* Ans ➺ पानी की उपस्थिति के कारण *14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन-सा है ?* Ans ➺ प्रॉक्सिमा सेंचुरी *15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?* Ans ➺ चंद्रमा *16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है ?* Ans ➺ सेलेनोलॉजी *17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?* Ans ➺ शांति सागर *18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?* Ans ➺ चंद्रमा को *19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?* Ans ➺ सूर्य के *20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह क्या होता है ?* Ans ➺ अपेक्षित सौर्य एवं चंद्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 होता है । *21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ?* Ans ➺ टाइटेनियम *22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ?* Ans ➺ 57% *23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ?* Ans ➺ 27 दिन 8 घंटे *24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ?* Ans ➺ लीबनिट्ज पर्वत *25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?* Ans ➺ नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन *26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ?* Ans ➺ 21 जुलाई 1969 ई. *27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ?* Ans ➺ अपोलो-11 *28. प्रकाश चक्र क्या है ?* Ans ➺ वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है । *29. सर्वप्रथम किसने कहा की पृथ्वी है ?* Ans ➺ पाइथागोरस *30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ?* Ans ➺ दीर्घवृत्तीय *31. एपसाइड रेखा क्या है ?* Ans ➺ उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलानने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं । *32. उपसौरिक क्या है ?* Ans ➺ 3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं । *33. अपसौरिक क्या है ?* Ans ➺ जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं । *34. अक्षांश क्या है ?* Ans ➺ यह ग्लोब पर पश्चिम सेपूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है । *35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ?* Ans ➺ विषुवत रेखा *36. देशांतर क्या है ?* Ans ➺ यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा होता है । *37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ?* Ans ➺ देशांतर रेखा *38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?* Ans ➺ गोरे *39. सूर्यग्रहण क्या है ?* Ans ➺ जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं । *40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ?* Ans ➺ अमावस्या के दिन *41. चंद्रग्रहण क्या है ?* Ans ➺ जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं । *42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ?* Ans ➺ पूर्णिमा की रात *43. 21 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि कितनी होती है?* Ans ➺ छ: महीने *44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?* Ans ➺ 180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं । *45. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?* Ans ➺ 23.30 *46. सौर मंडल का एक मात्र किस ग्रह जिस पर जीवन है ?* Ans ➺ पृथ्वी
❤️ 👍 💙 😢 6

Comments