Youth India
Youth India
June 21, 2025 at 12:13 PM
🕓 यूथ इंडिया पर शाम की बड़ी खबरें | 21 जून 2025 🕓 --- 1️⃣ 🧘‍♂️ योग को डिजिटल स्वरूप, कासगंज में DM की अनूठी पहल 📍 कासगंज, उत्तर प्रदेश ➡ योग दिवस पर ई-प्रमाण पत्र देने की पहल को मिली भारी सराहना। ➡ डीएम कासगंज ने घर बैठे ऑनलाइन आवेदन के ज़रिए हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना शुरू किया। ➡ सिर्फ 48 घंटे में 10,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किए, जनसहभागिता विजन को नई उड़ान मिली। --- 2️⃣ 🛣️ PWD की सड़क को ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ा 📍 रसूलपुर कलां, दहगवां ब्लॉक, बदायूं ➡ ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता को लेकर PWD की बनाई नई सड़क को हाथों से उखाड़ दिया। ➡ सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए, ग्रामीणों ने बेहतर निर्माण की मांग की। --- 3️⃣ 🧾 डीएल ट्रांजेक्शन में यूपी ने रचा रिकॉर्ड 📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश ➡ 1 जनवरी से 10 जून 2025 तक कुल 4,05,661 आवेदन प्राप्त हुए। ➡ उनमें से 4,02,524 का समयबद्ध निस्तारण कर दिखाया उत्कृष्ट कार्य। ➡ यह पहल सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश में हो रही है। --- 4️⃣ 🌳 संभल में "सिंदूर वाटिका" की शुरुआत, शहीदों की स्मृति में पौधारोपण 📍 पाप मोचन तीर्थ, बहजोई मार्ग, संभल ➡ ऑपरेशन सिंदूर की याद में लगाए गए 108 हरे सिंदूर के पेड़। ➡ डीएम व एसपी ने वृक्षारोपण कर किया शुभारंभ। ➡ वाटिका बनाने का उद्देश्य – शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना। --- 5️⃣ 🧾 मृतक की जमीन हथियाने के आरोप, फर्जी दस्तावेजों की जांच शुरू 📍 नगला कुंजी बम्होरी अवहार, घिरोर तहसील, मैनपुरी ➡ मृतक की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला पर फर्जी दस्तावेजों से जमीन कब्जाने का आरोप। ➡ मृतक का भाई बोला – "मेरे भाई ने शादी नहीं की थी"। ➡ DM को CM के नाम सौंपा गया प्रार्थनापत्र, SDM और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध। --- 6️⃣ 💉 श्रावस्ती में 50 लाख की स्मैक के साथ मेडिकल स्टोर की आड़ में तस्करी 📍 सुजानडीह जंगल, थाना हरदत्तनगर गिरन्ट, श्रावस्ती ➡ SOG व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर आकाश नाग उर्फ अन्नू गिरफ्तार। ➡ आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में स्मैक तस्करी कर रहा था। --- 7️⃣ 🏸 मेरठ में बैडमिंटन कोच की दरोगा पर गंभीर शिकायत 📍 इंचौली थाना, मेरठ ➡ दारोगा शिवम माथुर पर कोच ने लगाया अवैध हिरासत, गाली-गलौज, धमकी और बिल्डर से मिलीभगत का आरोप। ➡ पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। ➡ कोच का दावा – "मकान हड़पने के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई"। --- 8️⃣ ⚖️ अब्बास अंसारी केस में अगली सुनवाई 24 जून को 📍 मऊ, उत्तर प्रदेश ➡ हेट स्पीच केस में दो साल की सजा मिलने के बाद अब्बास अंसारी ने की अपील। ➡ आज FTC कोर्ट में सुनवाई हुई, अगली तारीख 24 जून तय। ➡ अब्बास अंसारी एमपी/एमएलए कोर्ट से दोषसिद्ध हो चुके हैं। --- 9️⃣ 🌍 विदेशी महिलाएं पहचान छिपाकर रह रहीं थीं लखनऊ में 📍 सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ ➡ उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं पुलिस और FRRO की संयुक्त छापेमारी में पकड़ी गईं। ➡ वीजा और पासपोर्ट नहीं दिखा पाईं, डॉ. विवेक गुप्ता ने की थी प्लास्टिक सर्जरी। ➡ संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई, कई लोगों पर केस दर्ज। --- 🔟 👵 पोती ने 80 वर्षीय दादी को पीटा, मकान पर कब्जे की कोशिश 📍 शिवशक्ति नगर, ब्रह्मपुरी थाना, मेरठ ➡ 45 गज के मकान को लेकर बुजुर्ग दादी की पोती व बेटों ने पिटाई कर धमकाया। ➡ दादी के शरीर पर चोट के निशान देखे गए। ➡ बुजुर्ग महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। --- 1️⃣1️⃣ 🚓 अमरोहा में 78 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 📍 सैदनगली थाना, अमरोहा ➡ SOG और सर्विलांस टीम ने तस्करों को पकड़ा। ➡ गांजे की कीमत करीब ₹8 लाख, दिल्ली ले जाने की तैयारी में थे आरोपी। --- 1️⃣2️⃣ 🔫 मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, लुटेरा गोली लगने से घायल 📍 विज्ञान गांव मार्ग, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर ➡ लुटेरा फुरकान के पैर में लगी गोली, तमंचा और बाइक बरामद। ➡ लूट की वारदात में वांछित था फुरकान। --- 1️⃣3️⃣ 🗳️ वाराणसी दौरे पर संजय सिंह, आप की पंचायत चुनाव तैयारियां तेज़ 📍 काशी, वाराणसी ➡ AAP सांसद संजय सिंह ने संकल्प शिविर में भाग लिया। ➡ सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे, चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

Comments