बिहार विशिष्ट शिक्षक
बिहार विशिष्ट शिक्षक
June 10, 2025 at 08:01 AM
📢 बिहार शिक्षक ट्रांसफर अपडेट | विद्यालय आवंटन की समय-सीमा तय 🗓️ 14 जून तक सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को स्थानांतरण हेतु विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। ✅ कुछ जिलों ने अपना 100% विद्यालय आवंटन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 🔄 अन्य जिलों ने भी अब तक 50% से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया है। ⚠️ जिन जिलों में कार्य की गति धीमी है, उन पर विभाग की सख्त नजर है। ❗ 14 जून तक यदि कोई जिला कार्य पूर्ण नहीं कर पाता है तो बचा हुआ कार्य राज्य स्तर से विभाग द्वारा करवाया जाएगा। 📤 12 जून से सभी जिलों को अपनी प्रगति रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी। 📊 14 जून के बाद शिक्षा विभाग विद्यालय आवंटन कार्य की समीक्षा करेगा। 📅 20 जून को एक साथ स्थानांतरित शिक्षकों को उनके ई-शिक्षाकोष लॉगिन में पदस्थापन आदेश उपलब्ध करा दिया जाएगा। 🔒 यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और सॉफ्टवेयर आधारित है। अफवाहों से बचें और सिर्फ़ आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।

Comments