प्रबल न्यूज़ (पैनी नज़र - सबकी ख़बर)
प्रबल न्यूज़ (पैनी नज़र - सबकी ख़बर)
June 2, 2025 at 01:17 AM
गाँव की समस्या गाँव में समाधान मिशन का तहसीलदार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ! संवाददाता पीलीभीत! जनपद के उदगम स्थल गोमती आदि माँ गंगा पर रविवार को दोपहर जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संगठन के द्वारा संचालित मिशन गाँव की समस्या गाँव में समाधान का शुभारंभ वीरेंद्र कुमार तहसीलदार कलीनगर के द्वारा गोमती मैया की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान समाजसेवी अशोक खंडेलवाल कवि/पत्रकार सतीश मिश्रा बरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल राजकुमार राजू उपस्थित रहें जेकेएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ समाज के दबे कुचले शोषित वंचित किसान मजदूर गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने के लिए भारत में कार्य कर रहा है इसके द्वारा पूर्व में जनता के हितों में कई मिशन चलाए गए जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान पर्यावरण को संरक्षित रखना, बृक्षारोपण अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान, स्वच्छता महाअभियान, इसी कड़ी में गाँव की समस्या गाँव में समाधान मिशन का शुभारंभ किया गया है जो जनपद मंडल एवं प्रदेश स्तर गाँवों में एक वर्ष के लिए चलाया जाएगा जिसमें गांव-गांव की समस्याओं को जड़ से समाधान करने का प्रयास अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा श्रीपाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भारत गांव का देश है ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याएं बनी हुई है जब तक उन समस्याओं का निदान नहीं होता है तब तक गाँव के लोग खुशहाल नहीं हो सकते उनकी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर होना चाहिए इससे उनका समय और धन की बर्बादी नहीं होगी इसीलिए अधिकारियों से अपेक्षा की जाति की इस मिशन में सहयोग करें वीरेंद्र कुमार तहसील कलीनगर ने सामाजिक संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ के द्वारा गांव की समस्या गांव के समाधान का आज शुभारंभ किया गया है गांव की समस्या हम अपने स्तर से गांव की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रत्येक स्तर पर तत्पर रहेंगे इसके लिए चाहे दिन हो या रात! अशोक खंडेलवाल समाजसेवी में अपने संबोधन में गांव की समस्या गांव में समाधान मिशन की बहुत ही सराहना की और कहा कि इस मिशन में सभी को सहयोग करना चाहिए वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सतीश मिश्र एवं नवीन अग्रवाल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मूलचंद पाण्डेय युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष चन्द्रकान्ता तहसील अध्यक्ष कलीनगर बृजेश सिंह तहसील अध्यक्ष बीसलपुर आशुतोष शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला बरखेड़ा पूनम देवी वर्मा तहसील उपाध्यक्ष सदर पीलीभीत राजू सिंह चौधरी ग्राम अध्यक्ष जमुनिया खास हरिशंकर यादव ग्राम अध्यक्ष सुहास जयवीर कश्यप पूर्व ग्राम अध्यक्ष जमुनिया ग्राम सरवन पासवान संरक्षक बूंदीभूड़ सर्वजीत राजभर ग्राम अध्यक्ष महिला मुंडेला पूजा देवी ग्राम अध्यक्ष कल्लिया शांति स्वरूप ग्राम अध्यक्ष ढकिया केसरपुर शिव सिंह यादव ग्राम प्रधान पति देवीपुर सुभाष चंद्र पाण्डेय नारायनपुर बुजुर्ग पूर्व प्रधान छत्रपाल पासवान सरदार गुरनाम सिंह सरदार मुख्तियार सिंह मोहम्मद सलमान वीरेंद्र कुमार जोशी सूरजपाल जोशी सुरेश चंद्र जोशी रामपाल वर्मा चेतराम वर्मा राघव मिश्रा यादव प्रमोद कश्यप संध्या जोशी अजय वर्मा महेश कुमार यादव मिलाप सिंह यादव अरविंद कुमार यादव महेश कुमार यादव मुकेश यादव कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दिनेश कुमार यादव ने किया!

Comments