सरकारी योजना अपडेट
सरकारी योजना अपडेट
June 6, 2025 at 06:00 AM
केंद्र सरकार की 'एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड' योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी अपने हक में राशन सामग्री प्राप्त कर चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने बताया कि 'वन नेशन- वन राशन कार्ड' योजना के अंतर्गत लेन - देन की संख्या में हरियाणा हमेशा पहले अथवा दूसरे स्थान पर रहा है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कॉल सेंटर में एक टोल फ्री नंबर 14445 और 1800 -180 -2405 उपलब्ध है, जिस पर कॉल करके राज्य के बाहर का कोई भी लाभार्थी 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' के तहत पूछताछ कर सकता है।

Comments