Priyanka Gandhi Vadra WhatsApp Channel

Priyanka Gandhi Vadra

121.2K subscribers

Verified Channel

About Priyanka Gandhi Vadra

Member of Parliament, Wayanad

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/27/2025, 12:17:21 PM

देश के 140 करोड़ लोगों में से लगभग 100 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके पास जीवन के सबसे जरूरी खर्चों के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए पैसे नहीं बचते - ऐसा 'ब्लूम वेंचर्स' की रिपोर्ट में कहा गया है। आज देश में असमानता हद से ज्यादा है। कुल राष्ट्रीय आय का 57.7% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास है और सबसे गरीब 50% आबादी की हिस्सेदारी सिर्फ 15% है। मिडिल क्लास की बचत 50 साल के निचले स्तर पर है और नौकरीपेशा लोगों की आय 10 सालों से ठहरी हुई है। सिर्फ चंद अमीर और ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं। भाजपा राज में व्याप्त आर्थिक अन्याय देश के गरीब और मिडिल क्लास के लिए अभिशाप बन गया है।

👍 ❤️ 🙏 😢 😮 😂 361
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/28/2025, 4:36:51 AM

महान स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती कमला नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। कमला नेहरू जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में महिला नेतृत्व की ऐसी अनूठी मिसाल पेश की जिसने देश भर की महिलाओं को आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आजादी के लिए न सिर्फ जेल की सजा काटी, बल्कि सविनय अवज्ञा और नमक सत्याग्रह जैसे आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देश के लिए सबकुछ दांव पर लगा देने का यह जज्बा सदियों तक हम सबको प्रेरित करता रहेगा।

Post image
🙏 ❤️ 👍 😢 😂 314
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/27/2025, 5:18:35 AM

"शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।" अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद जी के शहादत दिवस पर उन्हें सादर नमन। आजाद जी ने अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने से इनकार किया और देश की आजादी के लिए लाखों युवाओं को प्रेरित किया। वे सदियों तक देश के युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

Post image
🙏 ❤️ 👍 😮 419
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/28/2025, 5:17:44 AM

महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के माननीय अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के पहले राष्ट्रपति "भारत रत्न" डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश की आजादी के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का संघर्ष, त्याग, समर्पण एवं सेवाभाव हम सबकी प्रेरणा का स्रोत है।

Post image
🙏 ❤️ 👍 😢 357
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/26/2025, 3:50:53 AM

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥ सभी देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। नीलकंठधारी देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करती हूं कि आप सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। हर हर महादेव।

Post image
🙏 ❤️ 👍 😂 😮 600
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/19/2025, 5:14:12 AM

बहादुरी, शौर्य और साहस के प्रतीक, महान योद्धा एवं लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था स्थापित करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शिवाजी महाराज के सामाजिक न्याय, उदारता एवं सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श विचार देश को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Post image
🙏 ❤️ 👍 😮 😂 😢 436
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/20/2025, 4:26:43 AM

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन राज्यों का भरपूर प्राकृतिक सौंदर्य, अनोखी संस्कृतियां और परंपराएं हमारे देश की विविधता को समृद्ध करती हैं। इनकी रक्षा करना और इन्हें समृद्ध करना हम सबका कर्तव्य है।

Post image
👍 ❤️ 🙏 😮 😂 343
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/20/2025, 3:22:42 PM

द ट्रिब्यून की इस ख़बर के अनुसार चीन, अरुणाचल प्रदेश के विवादित LAC क्षेत्र में 90 नये गांव बसा रहा है। वह भारत की सीमा पर अब तक 628 गांव बसा चुका है। इससे पहले भी ख़बरों में आया था कि चीन, भारतीय सीमा में लगातार घुसपैठ कर रहा है। हमारी जमीन कब्जा करने के अलावा वह अतिक्रमण करके बड़े-बड़े बांध, सड़कें, पुल, मिलिट्री बेस, बंकर वगैरह का निर्माण कर रहा है। लद्दाख क्षेत्र में 2 नए प्रांत बसा दिए। अरुणाचल में 90 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर दावा कर रहा है। दर्जनों जगहों के नाम बदल दिए। चीन के सवाल पर मोदी जी या तो मौन साधे रहते हैं या फिर चीन को 'क्लीनचिट' दे देते हैं कि - "न कोई घुस आया है, न कोई घुसा हुआ है..." देश की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री जी देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता से समझौता करके चीन के आगे नतमस्तक क्यों हैं?

Post image
👍 ❤️ 🙏 😢 😮 😂 472
Image
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/15/2025, 6:02:48 AM

मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। सरकार से मेरी अपील है कि घायलों के समुचित इलाज और सभी पीड़ितों को उचित आर्थिक मदद की व्यवस्था की जाए।

🙏 👍 😢 ❤️ 😮 😂 370
Priyanka Gandhi Vadra
Priyanka Gandhi Vadra
2/14/2025, 4:08:56 AM

पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाज सैनिकों को नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। देश हमारे वीर शहीदों और उनके परिवारजनों का हमेशा ऋणी रहेगा। जय हिंद।

🙏 ❤️ 👍 😢 😮 480
Link copied to clipboard!