
Priyanka Gandhi Vadra
February 27, 2025 at 12:17 PM
देश के 140 करोड़ लोगों में से लगभग 100 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके पास जीवन के सबसे जरूरी खर्चों के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए पैसे नहीं बचते - ऐसा 'ब्लूम वेंचर्स' की रिपोर्ट में कहा गया है।
आज देश में असमानता हद से ज्यादा है। कुल राष्ट्रीय आय का 57.7% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास है और सबसे गरीब 50% आबादी की हिस्सेदारी सिर्फ 15% है। मिडिल क्लास की बचत 50 साल के निचले स्तर पर है और नौकरीपेशा लोगों की आय 10 सालों से ठहरी हुई है। सिर्फ चंद अमीर और ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं।
भाजपा राज में व्याप्त आर्थिक अन्याय देश के गरीब और मिडिल क्लास के लिए अभिशाप बन गया है।
👍
❤️
🙏
😢
😮
😂
361