शिक्षक समूह WhatsApp Channel

शिक्षक समूह

27.8K subscribers

About शिक्षक समूह

https://whatsapp.com/channel/0029VaIGF5eEquiUcpz5Br1A

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 3:46:22 AM

> *_डेली करंट अफेयर्स_* _*चांद पर पानी पता करने के लिए लूनर ट्रेलब्लेजर लॉन्च*_ 01. नासा ने चंद्रमा पर पानी के स्थान और उपस्थिति को मापने के लिए लूनर ट्रेलब्लेजर लॉन्च किया गया। इसका आकार डिशवॉशर जितना है। 02. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईपीएल 2025 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स कामेंटर चुना गया। 03. अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डायना टॉरासी ने 42 साल की उम्र में संन्यास लिया। उन्होंने छह बार ओलिंपिक गोल्ड पदकजीता है। 04. सुपर बिलियनेयर की सूची में 30 लाख करोड़ रुपए के साथ इलॉन मस्क पहले स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 790 लाख करोड़ रु. संपत्ति के साथ 17वें और गौतमअदाणी 21वें स्थान पर हैं। 05. केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने 'एक राष्ट्र-एक पोर्ट' योजना लॉन्च की। इससे देश के प्रमुख पोर्ट के संचालन और व्यापार में सुधार होगा। 06. तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। उन्होंने माधबी पुरी की जगहली। 07. केंद्र ने डिजिटल गवर्नेस और सेवाओं को बढ़ाने के लिए आधार गुड गवर्नेस पोर्टल लॉन्च किया। 08. ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन कानिधन होगया है। 08. सुमन कुमार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया। - 09. ऑफिशियल एयरलाइन गाइड की रिपोर्ट अनुसार दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के टॉप 10 व्यस्त हवाई अड्डों में आठवें स्थान पर है। 10. भारतीय सेना ने लार्सन एंड टुबो के साथ 223 ऑटोमेटिक केमिकल एजेंट डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम खरीदने का समझौता किया। यह सिस्टम सेना को रासायनिक हमलों से बचाव में मदद करेगा। 11. बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल का उ‌द्घाटन किया। इसका संचालन BIAL ने मेन्ज़ीज़ एविएशन के साथ हुआ। 12. अमेजॉन ने पहली क्वांटम चिप ओसेलॉट' लॉन्च की। यह एक नौ-क्यूबिट चिप है, जो बेहतर हार्डवेयर सिस्टम बनाएगा। ... 13. मुंबई-गोवा के बीच रोपैक्स फेरी सेवा शुरू होगी। साढ़े छह घंटे में यात्रा पूरी होगी और यात्री अपने वाहन भी ले जा सकेंगे।

👍 1
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 3:39:58 AM

*✍️ March 2025 Vrat https://whatsapp.com/channel/0029VaIGF5eEquiUcpz5Br1A *March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List:* *ये है मार्च माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट ( March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List)* 01 मार्च 2025 - शनिवार फुलेरा द्वितीया। 01 मार्च 2025 -रामकृष्ण परमहंस जयंती। 02 मार्च 2025 - रविवार रमदान आरम्भ। 02 मार्च 2025 - चतुर्थी व्रत। 06 मार्च 2025 - रोहिणी व्रत। 07 मार्च 2025 - होलाष्टक आरम्भ। 07 मार्च 2025 -दुर्गा अष्टमी व्रत। 08 मार्च 2025 - विश्व महिला दिवस 10 मार्च 2025 - श्री खाटू श्याम जी मेला। 10 मार्च 2025 -आमलकी एकादशी। 11 मार्च 2025 -भौम प्रदोष व्रत। 13 मार्च 2025 - होलिका दहन। 13 मार्च 2025 -पूर्णिमा व्रत। 14 मार्च 2025 - धुलंडी। ( रंगों वाली होली) 14 मार्च 2025 - चैतन्य महाप्रभु जयंती। 14 मार्च 2025 - वसन्तोत्सव। 15 मार्च 2025 - गणगौर व्रत प्रारंभ। 15 मार्च 2025 - उपभोक्ता अधिकार दिवस। 17 मार्च 2025 - छत्रपति शिवाजी जयंती। 18 मार्च 2025 - संकष्टी चतुर्थी। 19 मार्च 2025 - श्री रंग पंचमी। 21 मार्च 2025 - शीतला सप्तमी। 21 मार्च 2025 - बासोड़ा। 22 मार्च 2025 - कालाष्टमी। 22 मार्च 2025 - शीतला अष्टमी। 25 मार्च 2025 - पापमोचनी एकादशी। 26 मार्च 2025 - वैष्णव पापमोचनी एकादशी। 27 मार्च 2025 - मासिक शिवरात्रि। 27 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत। 29 मार्च 2025 - शनिवार अमावस्या। सूर्य ग्रहण लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। 30 मार्च 2025 - रविवार सनातन नव वर्ष 2082 आरम्भ। 30 मार्च 2025 - गुड़ी पड़वा। चैत्र नवरात्रि आरम्भ। घट स्थापना। 31 मार्च 2025 - सोमवार श्री झूलेलाल जयंती। 31 मार्च 2025 -मत्स्य जयंती *खास बातें (March 2025 Vrat -Festivals, Holidays List)* बुराई पर अच्छाई की जीत होली का पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां और जोश लेकर आते हैं। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले लग जाते हैं। यही नहीं होलिका दहन को मन, शरीर और समाज से नकारात्मकता को दूर करने का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं होली बसंत ऋतु के आगमन का संकेत देती है।

🙏 1
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 7:37:32 AM

ब्रेकिंग न्यूज़ | 28 साल बाद शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट? शेयर बाजार लगातार 5 महीनों की गिरावट की ओर, 1996 के बाद सबसे बड़ी मंदी का खतरा! 📊 सेंसेक्स 74,612.23, निफ्टी 22,545.05 पर फिसला 📉 NBFCs में भारी गिरावट, Mid-Small Cap Stocks भी प्रभावित बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों और महंगे ब्याज दरों का दबाव क्या भारतीय बाजार इस ऐतिहासिक गिरावट को रोक पाएगा? 🤔📉

😢 😮 👍 7
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 5:53:18 AM

> Govt: 1 अक्तूबर 2023 के बाद जन्मे लोगों की जन्म तिथि के लिए जन्म प्रमाणपत्र ही मान्य, केंद्र ने जारी किया नोट नई दिल्ली ~ केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत 1 अक्तूबर, 2023 को या उसके बाद जन्मे पासपोर्ट आवेदकों के लिए उपयुक्त अधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का एकमात्र प्रमाण होगा। पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन को प्रभावी करते हुए एक आधिकारिक नोट जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संशोधन के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद नए नियम लागू हो जाएंगे। नए मानदंडों के तहत, जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रार, नगर निगम या जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत सशक्त किसी अन्य प्राधिकरण की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र को 1 अक्तूबर, 2023 को या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा। अन्य आवेदक जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र जैसे वैकल्पिक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

❤️ 😢 2
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 3:01:59 AM

*💠मौसम : हरियाणा में हिसार समेत 12 जिलों में भारी ओलावृष्टि, पानीपत में तेज बारिश, कांगड़ा में बादल फटा, लैंडस्लाइड से कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद* 😳☹️💦💧☔🥶 *हरियाणा में शुक्रवार शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई।* *मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, करनाल, सोनीपत, जींद, पानीपत, पंचकूला शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और जींद में सुबह भी बारिश हुई।* *वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हाईवे पर रायसन के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से लैंडस्लाइड हुआ है। जिस वजह से दिल्ली से मनाली जाने वाले टूरिस्ट फंस गए हैं। इसके अलावा कांगड़ा के मुल्थान में बादल फट गया। यहां 9 वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 12 मकानों को खाली कराकर लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।*

👍 😂 🙏 3
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 6:10:24 AM

*✍️हिमालय की ऊंची चोटियाँ / Highest Peaks of the Himalayas* 1. *माउंट एवरेस्ट (Mount Everest)* 👉 *Ans.* `8848.86 मी, नेपाल / 8848.86 m, Nepal` 2. *कंचनजंघा (Kangchenjunga)* 👉 *Ans.* `8598 मी, भारत-नेपाल / 8598 m, India-Nepal` 3. *मकालू (Makalu)* 👉 *Ans.* `नेपाल / Nepal` 4. *धौलागिरी (Dhaulagiri)* 👉 *Ans.* `नेपाल / Nepal` 5. *नंगा पर्वत (Nanga Parbat)* 👉 *Ans.* `कश्मीर, 8126 मी / Kashmir, 8126 m` 6. *अन्नापूर्णा (Annapurna)* 👉 *Ans.* `नेपाल / Nepal` 7. *नंदादेवी (Nanda Devi)* 👉 *Ans.* `उत्तराखंड, 7817 मी / Uttarakhand, 7817 m`

👍 2
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 9:15:11 AM

*📌बालवाटिका से कक्षा 8वीं तक डेटशीट जारी* *💠Datesheet : बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी ।* *6-8 की परीक्षाएं 10 मार्च व प्राइमरी कक्षाओं की परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू ।*

Post image
Image
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 9:14:42 AM

*📢कक्षा 6 से 8 की फाइनल परीक्षा डेटशीट जारी*

Post image
Image
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 3:09:56 AM

*MDM Day wise Recipe March-2025*

Post image
👍 😂 2
Image
शिक्षक समूह
शिक्षक समूह
3/1/2025, 2:42:37 AM

*सेवा सुरक्षा नियम गारंटी....हरियाणा के 1.20 लाख कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलेगी:सरकार ने नियम बनाएं; मंजूरी के लिए फाइल CM सैनी के पास पहुंची, नोटिफिकेशन जल्द* *हरियाणा सरकार के 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए नियम बनेंगे। इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारियों की कमेटी गठित की थी। कमेटी ने कई बैठकें करने के बाद नियमों का मसौदा तय कर मुख्य सचिव अतुल अग्रवाल भेजा गया था। मुख्य सचिव ने ये नियम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद नियम नोटिफाई हो जाएंगे। इन नियमों से स्पष्ट होगा कि आऊटसोर्सिंग पालिसी पार्ट एक के तहत लगे अस्थायी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी मिलेगी।* *अभी सरकार ने जो एक्ट नोटिफाई किया है, उसमें कहीं पर भी आऊटसोर्सि पालिसी पार्ट एक का जिक्र नहीं है। इसलिए काफी विभागों के अफसरों ने उन कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी नहीं दी है, जो आऊटसोर्सिंग पालिसी पार्ट एक के तहत लगे हैं। मगर वे हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) में पोर्ट नहीं हुए हैं और विभाग, बोर्ड, निगम में ही कार्यरत हैं।* *नए नियमों में आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट एक का भी जिक्र* *अब नियमों का जो मसौदा अधिकारियों ने तैयार किया है, उसमें स्पष्ट किया है कि अस्थायी नौकरी पर कार्यरत वे कर्मचारी भी हैं, जो आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट एक के तहत लगे हुए है। हालांकि अधिनियम में भी लिखा हुआ है कि कोई भी अस्थायी कर्मचारी, जिसके 15 अगस्त, 2024 को पांच साल हो गए हैं और उसका वेतन 50,000 रुपए से कम है, उन्हें जॉब सिक्योरिटी मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभाओं में कहा है कि आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट एक, आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट दो और हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे निगम में पोर्ट नहीं किया है।* *नियमों में 'कांट्रेक्चुअल इंप्लाइ' का ये मतलब* *नियमों का जो मसौदा तैयार किया है, उसमें अस्थायी कर्मचारियों को 'कांट्रेक्चुअल इंप्लाइ की परिभाषा में यूं स्पष्ट किया गया है। 'कांट्रेक्चुअल इंप्लाइ' यानी 'एग्रीमेंट कर्मचारी' से तात्पर्य उन व्यक्तियों से है जो पूर्णकालिक आधार पर एग्रीमेंट पर काम कर रहे हैं और आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट एक या पार्ट दो के तहत या हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से सीधे संबंधित विभाग द्वारा तैनात हैं।* *सरकारी संस्थान की परिभाषा में ये नियम* *सरकारी संस्थान (संगठन) की परिभाषा में भी फिर स्पष्ट किया गया है। सरकारी संगठन (गवर्नमेंट आर्गनाइजेशन) का मतलब किसी विभाग, बोर्ड, निगम या प्राधिकरण से है, जिसके अधीन पात्र संविदा कर्मचारी (एलिजिबल कांट्रेक्चुअल इंप्लाइ) अधिनियम (हरियाणा इंप्लाइज सिक्योरिटी ऑफ सर्विस) के लागू होने की तिथि को काम कर रहा था। सभी बोर्ड निगम संस्थाएं, विश्वविद्यालय सहकारी बैंक समितियां (हरियाणा सरकार के नियंत्रण में) जहां आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट एक और पार्ट दो, समय-समय पर संशोधित को अपनाया गया था और कर्मचारियों के पदों की शर्तों के साथ वित्त विभाग से मंजूरी प्राप्त की गई थी, वे 'सरकारी संगठन' परिभाषा के अंतर्गत आते हैं।* *सर्विस ब्रेक होने के बाद ये होंगे नियम* *अगर किसी कर्मचारी ने किसी विभाग में तीन साल काम किया है और उसे 240 दिन का वेतन मिला है मगर चौथे साल में ब्रेक के कारण उसे 240 दिन का वेतन नहीं मिला है, मगर पांचों और छठे साल में 240 दिन का वेतन मिला है तो उसको पांच साल की सर्विस गिनी जाएगी। वह जॉब सिक्योरिटी का भी पात्र होगा। इसी तरह अपर एक कर्मचारी ने एक विभाग में चपरासी की तीन साल नौकरी की और 240 दिन का वेतन प्राप्त किया है मगर बाद में वह हट गया तो उसके तीन साल पूरे माने जाएंगे* *इसके बाद कर्मचारी फिर से छठे और सातवें वर्ष में उसने 240 दिन का वेतन हासिल किया है तो उसके पांच साल पूरे माने जाएंगे।*

👍 1
Link copied to clipboard!