SUNCITY LATEST UPDATEDS WhatsApp Channel

SUNCITY LATEST UPDATEDS

9.4K subscribers

About SUNCITY LATEST UPDATEDS

*सनसिटी लेटेस्ट अपडेट्स ग्रुप (जोधपुर) में आप सभी का हार्दिक स्वागत है* 🙏🙏 *⚠️ SUNCITY LATEST UPDATES ग्रुप सिर्फ शिक्षा तथा राजस्थान मौसम जानकारी 📕✒️ सम्बंधित पोस्ट के लिए ही है।* *Owner* 👤 *दिनेश चौधरी (खारी)* 📞 9587193519 *🥏 whatsapp helpline number* 7610802132 *रामगोपाल सारण (अणवाणा)* 📞🥏 8503846457 *SUNCITY LATEST UPDATEDS social media platforms -* 🚨🚨🚨🚨🚨 *WhatsApp चैनल* https://whatsapp.com/channel/0029Va93sjvEQIajHGO6Gz1r 🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹 *WhatsApp Group* https://whatsapp.com/channel/0029Va93sjvEQIajHGO6Gz1r 🎈🎈🎈🎈🎈 *टेलीग्राम ग्रुप* https://t.me/+U4pFqmUConpkZThl *Reach Out* https://wa.me/917610802132 *Service List* https://wa.me/917610802132 ♈♈♈♈♈♈♈ *यूट्यूब* https://youtube.com/@suncitylatestupdates?si=AcJ_piYgvAqg8SsZ

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/13/2025, 3:46:10 PM

*चौहान शाासकों का कालक्रम क्रमश ✅* *➡️वासुदेव चौहान* *➡️गूवक* *➡️विग्रहराज-I* *➡️विग्रहराज-II* *➡️विग्रहराज-III* *➡️पृथ्वीराज-I* *➡️अजयराज (1113-1133 ई.)* *➡️अर्णोराज (1133-1155 ई.)* *➡️विग्रहराज-IV (1158-1163 ई.)* *➡️पृथ्वीराज-II* *➡️सोमेश्वर* *➡️पृथ्वीराज-III (1177-1192 ई.)*

👍 ❤️ 12
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/14/2025, 9:54:28 AM

*💁🏻NEET (UG)-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, नीचे दिए गए लिंक से देखें परीक्षा परिणाम 👇🏻* https://neet.nta.nic.in/ *🔺Note :* ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक NEET (UG)-2025 के ऑप्शन पर क्लिक करके Application No एवं Passward से अपनी I'D Log In करके देखें परीक्षा परिणाम

👍 1
Image
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/14/2025, 9:52:46 AM

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇🏻 *==============================* *1* 'हादसे की जांच रिपोर्ट 3 महीने में, Black Box की रिपोर्ट का इंतजार...' हादसे पर बोले केंद्रीय उड्डयन मंत्री *2* अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि विमान को उड़ा रहे पायलट का आखिरी मैसेज Mayday था,मेडे का सिग्नल किसी भी विमान के लिए सबसे गंभीर इमरजेंसी सिग्नल होता है *3* केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, 'पिछले दो दिन बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुई दुर्घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर गया था, ताकि देख सकूं कि क्या किया जाना चाहिए? क्या सहायता प्रदान की जानी चाहिए? *4* कनाडा, साइप्रस के अलावा क्रोएशिया भी जाएंगे मोदी, पहली बार होगा किसी भारतीय PM का दौरा; शेड्यूल जारी, 15 से 19 जून तक तीन देशों की महत्वपूर्ण यात्रा रहेंगे *5* अहमदाबाद विमान हादसा- मरने वालों का आंकड़ा 275 हुआ, प्लेन के पिछले हिस्से में फंसा एक शव और मिला, एयर होस्टेस का हो सकता है *6* 24 घंटे में कोरोना के 269 नए मरीज मिले, देश में अब तक 87 जानें गईं, 7400 एक्टिव केस; राजस्थान में दो की मौत *7* ISRO ने दी खुशखबरी, अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे शुभांशु शुक्ला;19 जून की हो गई घोषणा *8* NEET UG 2025 रिजल्‍ट, राजस्थान के महेश टॉपर, कहा- UPSC करना चाहता था, टीचर ने NEET की सलाह दी; MP के उत्कर्ष की दूसरी रैंक *9* रिक्शा चलाकर बेटी को पढ़ाया, नौकरी के लिए लंदन जा रही थी,प्लेन क्रैश में चली गई राजस्थान की और वर्तमान में हिम्मत नगर में रहने वाली पायल की जान *10* Covid-19: अजित पवार ने कहा- पुणे में कोरोना नियंत्रण में, घबराने की जरूरत नहीं; बुजुर्ग सतर्कता बरतें *11* धुबरी गोमांस कांड में बड़े एक्शन के बाद रातोंरात 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी जिले में रात में देखते ही गोली मारने के आदेश लागू होंगे, क्योंकि एक ‘‘सांप्रदायिक समूह’’ अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जिसे सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी *12* इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में रही तेजी, सोना ₹1913 बढ़कर ₹99058 पर पहुंचा, चांदी ₹882 महंगी होकर ₹1.06 लाख किलो बिक रही *13* ईरान का इजराइल के रक्षा मंत्रालय पर हमला, आज इजराइली हमले में ईरान के 60 लोगों की मौत; ईरान के 2 और सैन्य अफसर मारे गए *14* 'अमेरिकी एयरबेस तक पहुंचेगा ये संघर्ष', इजरायल से जंग के बीच ईरान की US को वॉर्निंग; दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी *================================*

👍 1
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/14/2025, 1:17:34 PM

*✴ Pre BSTC परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी* *💠 लिंक* https://predeledraj2025.in/BstC25/result.php

🙏 👍 3
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/14/2025, 1:17:10 PM

*💁🏻राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा-2025 (प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा सामान्य/संस्कृत हेतु प्रवेश परीक्षा) का परिणाम/Score Card नीचे दिए गए लिंक से देखें एवं प्रकिया लिंक के नीचे दी गई है* *https://predeledraj2025.in/BstC25/getresult.php* *🧑🏻‍💻प्रक्रिया : ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना "Roll Number एवं DOB" Fill कर "Proceed" Option पर क्लिक कर देखें उपयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम/Score Card*

👍 1
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/12/2025, 11:34:44 PM

🍃🌾🌾 *13 JUNE 2025* *🦋 आज की प्रेरणा 🦋* चुनौतियाँ जीवन को मज़ेदार बनाती है और उन्हें पार करना जीवन को सार्थक। *आज से हम* चुनौतियों का आनन्द लें और अपने जीवन को अर्थपूर्ण बनाएं… *💧 TODAY'S INSPIRATION 💧* Challenges are what make life interesting and overcoming them is what makes life meaningful! *TODAY ONWARDS LET'S* enjoy the challenges and make our lives meaningful. 🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃💫🍃

❤️ 👍 2
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/12/2025, 11:34:37 PM

1️⃣3️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! मदद और दया सबसे बड़ा धर्म !!* ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ किशोर नाम का एक लड़का था जो बहुत गरीब था। दिन भर कड़ी मेहनत के बाद जंगल से लकड़ियाँ काट के लाता और उन्हें जंगल में बेचा करता। एक दिन किशोर सिर पर लकड़ियों का गट्ठर लिए जंगल से गुजर रहा था। अचानक उसने रास्ते में एक बूढ़े इंसान को देखा जो बहुत दुर्बल था उसको देखकर लगा कि जैसे उसने काफी दिनों खाना नहीं खाया है। किशोर का दिल पिघल गया, लेकिन वो क्या करता उसके पास खुद खाने को नहीं था वो उस बूढ़े व्यक्ति का पेट कैसे भरता? यही सोचकर दुःखी मन से किशोर आगे बढ़ गया। आगे कुछ दूर चलने के बाद किशोर को एक औरत दिखाई दी जिसका बच्चा प्यास से रो रहा था क्यूंकि जंगल में कहीं पानी नहीं था। बच्चे की हालत देखकर किशोर से रहा नहीं गया लेकिन क्या करता बेचारा उसके खुद के पास जंगल में पानी नहीं था। दुःखी मन से वो फिर आगे चल दिया। कुछ दूर जाकर किशोर को एक व्यक्ति दिखाई दिया जो तम्बू लगाने के लिए लकड़ियों की तलाश में था। किशोर ने उसे लकड़ियाँ बेच दीं और बदले में उसने किशोर को कुछ खाना और पानी दिया। किशोर के मन में कुछ ख्याल आया और वो खाना, पानी लेकर वापस जंगल की ओर दौड़ा। और जाकर बूढ़े व्यक्ति को खाना खिलाया और उस औरत के बच्चे को भी पानी पीने को दिया। ऐसा करके किशोर बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। इसके कुछ दिन बाद किशोर एक दिन एक पहाड़ी पर चढ़कर लकड़ियाँ काट रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और वो नीचे आ गिरा। उसके पैर में बुरी तरह चोट लग गयी और वो दर्द से चिल्लाने लगा। तभी वही बूढ़ा व्यक्ति भागा हुआ आया और उसने किशोर को उठाया। जब उस औरत को पता चला तो वो भी आई और उसने अपनी साड़ी का चीर फाड़ कर उसके पैर पर पट्टी कर दी। किशोर अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। *शिक्षा:-* मित्रों, दूसरों की मदद करके भी हम असल में खुद की ही मदद कर रहे होते हैं। जब हम दूसरों की मदद करेंगे तभी जरुरत पड़ने पर कोई दूसरा हमारी भी मदद करेगा। तो आज इस प्रसंग को पढ़ते हुए एक वादा करिये कि रोज किसी की मदद जरूर करेंगे, रोज नहीं तो कम से कम सप्ताह में एक बार, नहीं तो महीने में एक बार। जरुरी नहीं कि मदद पैसे से ही की जाये, आप किसी वृद्ध व्यक्ति को सड़क पार करा सकते हैं या किसी प्यासे को पानी पिला सकते हैं या किसी हताश इंसान को सलाह दे सकते हैं या किसी को खाना खिला सकते हैं। यकीन मानिये ऐसा करते हुए आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी और लोग भी आपकी मदद जरूर करेंगे। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

👍 2
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/12/2025, 11:34:24 PM

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 13 जून 2025* 🌤️ *दिन - शुक्रवार* 🌤️ *विक्रत संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌤️ *शक संवत - 1947* 🌤️ *अयन - उत्तरायण* 🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ऋतु* 🌤️ *मास - आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)* 🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 🌤️ *तिथि - द्वितीया शाम 03:18 तक तत्पश्चात तृतीया* 🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 11:21 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा* 🌤️ *योग - शुक्ल दोपहर 01:48 तक तत्पश्चात ब्रह्म* 🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:39 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 05:57* 🌤️ *सूर्यास्त - 07:19* 👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में* 🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌷 *विघ्नों और मुसीबतें दूर करने के लिए* 🌷 👉 *14 जून 2025 शनिवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:01)* 🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :* 🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।* 🌷 *ॐ सोमाय नमः ।* 🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Delhi Rohini 12 Sep, 2011* 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ ‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷 🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।* 📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं। अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।* 🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥* ➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।* 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷 🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |* 👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –* 🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।* 🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।* 🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।* 🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।* 🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:* 🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Dewas 16th April' 2013* 📖 *वैदिक पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर* 📒 *वैदिक पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)* 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🌷🙏🏻

👍 1
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/12/2025, 11:34:31 PM

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ *⚜️ आज का राशिफल ⚜️* *दिनांक : 13 जून 2025* 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपके मन में कामनायें तो बहुत रहेंगी लेकिन इनको साकार करने में कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। प्रातः से मध्यान तक शरीर कार्य करने के लिये तैयार नहीं रहेगा फिर भी जबरदस्ती करना पड़ेगा। मध्यान बाद व्यवसाय में कुछ लाभ की संभावना बनेगी लाभ होगा परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण कोई आवश्यक कार्य निरस्त करना पड़ेगा। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रों का भी साथ मिलेगा। नौकरी वालो को कार्य बोझ जैसे लगेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे आवश्यकता पूर्ति समय पर करें अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आप दिन के आरंभ से किसी दुविधा में रहेंगे कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे बाहर निकालने में सहयोग करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा लेकिन जब संभावना नही रहेगी तब होने पर आश्चर्य चकित होंगे। मध्यान बाद आलस्य बढेगा आवश्यक कार्यो को भी टालने के प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय पर पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। पारिवारिक वातावरण परिवर्तनशील रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज दिन की शुरुआत से ही आपके मन मे कुछ विशेष योजना बनेगी इसको साकार रूप देने में मध्यान बाद तक सफल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु आज इनपर कार्यारम्भ ना करें धन की आमद कही ना कही से हो जाएगी इसके लिए ज्यादा माथा पच्ची नही करनी पड़ेगी। दिन भाग्योदय कारक रहेगा व्यवहार के बल पर अन्य लोगो की अपेक्षा ज्यादा फल पाने के हकदार रहेंगे आप हाथ आये काम को किसी भी प्रकार जाने नही देंगे। नौकरी पेशा भी लेदेकर काम पूरा करने के पक्ष में रहेंगे। मध्यान बाद भविष्य के खर्चो को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। कामना पूर्ति से महिलाए अधिक उत्साहित रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज के दिन आपका ध्यान इधर उधर की बातों पर अधिक रहेगा दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित ना कोने के कारण लक्ष्य से भटक सकते है। आज अपने कार्यो को छोड़ अन्य लोगो को सलाह देंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन इसमें आंशिक सफलता मिलेगी। मध्यान बाद मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग है व्यवहारिकता पर अधिक ध्यान दें आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ना ले जाये। धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी खर्च अनुसार हो जाएगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नही दे सकेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे परिजन आपका ख्याल रखेंगे लेकिन बदले में कुछ अधिक मांग भी की जा सकती है। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन आप अपनी उटपटांग हरकतों से आस पास का वातावरण हास्यास्पद बनाएंगे स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान दर्शाना अनचाही परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा संभावनाए ना लगाए सुविधाओ की कमी के कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद होते ही हाथ से निकल जायेगी। परिवार में आज कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे किसी परिजन की कमी भी खलेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। महिलाओं के लिये दिन किसी ना किसी रूप में लाभ ही कराएगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे इसमें आंशिक सफलता मिल भी जाएगी लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या का भाव रखेंगे संपर्क में रहने वाले लोग आपकी भावनाओं को तुरंत समझ लेंगे। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों में उलझने पर शांत वातावरण फिर से अशान्त होगा। कार्य क्षेत्र पर धन की कमी अनुभव होगी मन की भड़ास किसी ना किसी पर निकलने से स्नेह संबंधों में कड़वाहट आएगी। धन की आमद परिश्रम अनुसार होगी। मानसिक दबाव बढ़ेगा। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन शुभ फलदायक है दिन के आरंभ से ही मन अकारण ही प्रसन्न रहेगा। घर मे किसी विशेष कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कारोबार संतोषजनक रहेगा आर्थिक रूप से सम्पन्नता आएगी खर्च भी आज अतिरिक्त होंगे लेकिन परिजनों की खुशी के आगे बुरे नही लगेंगे। नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे। बड़े कार्यो को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी फिर भी विलम्ब नही होने देंगे। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन आपकी मानसिकता शांति से दिन बिताने की रहेगी लेकिन घर एवं बाहर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जिनसे क्रोध आएगा। घर में सुबह शांति रहेगी लेकिन संध्या के समय कलह होने की आशंका बेचैन रखेगी। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक लाभ कमाया जा सकता हैं। मध्यान बाद से कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ भाग दौड़ के बाद खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इसके कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी की संभावना है। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज के दिन आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन बचते बचते दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी आकस्मिक खर्च बढ़ने के कारण थोड़ी चिंता होगी फिर भी किसी खास व्यक्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। मानसिक संतुलन बढ़िया रहेगा फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल नही पाएंगे। धन की आमद निश्चित कार्यो से ही होगी। संध्या बाद अकस्मात उपहार अथवा अन्य लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित विषयो को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन भी परिस्थितियां उलझन में डालने वाली रहेंगी। दिन के आरंभ से ही मन में कोई डर रहेगा आर्थिक उलझने सुलझने की संभावना नही दिखने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे। आप अपनी पूर्व की गलतियों की समीक्षा करेंगे किसी आवश्यक कार्य को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे यात्रा भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नही रहेगी फिर भी काम चलाऊ धनलाभ हो ही जायेगा। मध्यान बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित की सहायता से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। संध्या का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा घर में सुख की अनुभूति होगी।मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी लेकिन आपके कृपण व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन किसी ना किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के आरंभ से ही कामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही देंगे फिर भी दिन भर की पूर्ति किसी काम के बनने से हो जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना ही पड़ेगा। छोटे मोटे खर्चो लगे रहेंगे लेकिन किसी की इच्छा पूर्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करना अखरेगा। नौकरी पेशाओ को अचानक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा लेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिजनो के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से माहौल बिगड़ सकता है। संध्या बाद किसी समाचार से बेचैनी रहेगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज भी दिन आपके अनुकूल बना है लेकिन आज आपको किसी अनचाही परिस्थिति से भी गुजरना पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य सामान्य रहेगा इसके बाद कुछ बदलाव आने लगेगा। परिजन अपने मतलब से बात करेंगे लेकिन आज धन संबंधित परेशानी कम ही रहेगी। व्यवसाय में आशा से कम कारोबार रहेगा फिर भी धन को लेकर ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे। खर्च अन्य दिनों की तुलना में आज अधिक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें आपके मुख से निकली चुभने वाली बात रंग में भंग ना डाल दें। महिलाए कुछ समय के लिए अशान्त रहेंगी लेकिन संध्या बाद सामान्य हो जाएंगी। घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत आज सामान्य रहेगी। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

👍 1
SUNCITY LATEST UPDATEDS
SUNCITY LATEST UPDATEDS
6/12/2025, 11:33:50 PM
🙏 6
Link copied to clipboard!