
RAJESH KUMAR SHARMA
3.6K subscribers
About RAJESH KUMAR SHARMA
*✅हरियाणा शिक्षा विभाग की लेटेस्ट खबरें व विभागीय पत्र, पंचांग (लेटेस्ट नित्य घटनाओं सहित ), राशिफल, प्रेरक प्रसंग (प्रार्थना सभा आदि के लिए), बालगीत/कविता, शिक्षा, रोजगार समाचार, सामान्य ज्ञान तथा नेशनल व हरियाणा की मुख्य खबरों के लिए इस पब्लिक चैनल *"RAJESH KUMAR SHARMA"*को ज्वाइन करें.......* अगर इस पब्लिक चैनल का प्रत्येक साथी एक - एक सदस्य भी इसमें शामिल करें तो संख्या दोगुनी हो जाए...... फिर और भी तल्लीनता से ग्रुप चलाने पर हम और भी मजबूर हो जाएंगे ...... इसके लिए सबसे पहले वाट्सएप को अपडेट करें और स्टेटस वाली जगह पर क्लिक करके वहां पर इसको पढ़ें ...... *नोट* :- लड़कियों और महिलाओं के लिए यह चैनल बिल्कुल सुरक्षित है। कोई भी मेंबर किसी भी मेंबर्स का नाम और मोबाइल नंबर भी नहीं देख सकता , कोई भी मेंबर इसमें मैसेज नहीं भेज सकेगा केवल एडमिन द्वारा भेजे गए मैसेज प्राप्त कर सकेंगे। *"वन्दे मातरम् चैनल लिंक* 👇👇👇👇👇👇👇 https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धन्यवाद राजेश शर्मा
Similar Channels
Swipe to see more
Posts

*_✅आज के समाचार पत्र नीचे दी गई लिंक द्वारा PDFs में डाउनलोड करें_* 12-06-2025 https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R *_राष्ट्रीय दैनिक जागरण डाउनलोड करें_* https://devuploads.com/wugu4tqwml3j *_HINDU DELHI HD EDITION_12-06_* https://devuploads.com/o3fvssqf8ri5 *_INDIAN EXPRESS HD DELHI EDITION_12-06_* https://devuploads.com/7khljrwi6g6l *_जनसत्ता दिल्ली HD संस्करण_* https://devuploads.com/nae6sros1w36 *_BUSINESS STANDARD HINDI EDITION_12-06_* https://devuploads.com/on97ca77ztv6 *_HINDU INTERNATIONAL EDITION_12-06_* https://devuploads.com/o261f53ankr1 *_हिंदू हिंदी संस्करण_* https://devuploads.com/bitcyr5vyrfu

*✅12 June 2025 Current Affairs With Static GK Top 15 MCQs* Q1) हाल ही में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) में कितने लाख कैडेटों की वृद्धि करने की योजना की घोषणा की है? *Recently, the Union Minister of State for Defence has announced a plan to increase how many lakh cadets in the National Cadet Corps (NCC)?* A. दो लाख | Two lakh B. तीन लाख | Three lakh C. चार लाख | Four lakh D. पांच लाख | Five lakh *✅ उत्तर / Answer: B. तीन लाख | Three lakh* *📝 व्याख्या / Explanation:* केंद्र सरकार ने युवाओं में अनुशासन और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए NCC कैडेटों की संख्या को 3 लाख तक बढ़ाने की योजना बनाई है। The government aims to increase NCC cadets by 3 lakh to promote discipline and patriotism among youth. Q2) हाल ही किसके द्वारा 'मोदी का नीति शास्त्र: द वर्ल्ड्स हिज ऑयस्टर' नामक एक व्यापक पुस्तक लिखी गई है? *Who has recently written a comprehensive book titled 'Modi's Politics: The World's His Oyster'?* A. झुम्पा लाहिड़ी | Jhumpa Lahiri B. सलमान रुश्दी | Salman Rushdie C. अरुंधति रॉय | Arundhati Roy D. आदिश सी. अग्रवाल | Adish C. Aggarwal *✅ उत्तर / Answer: D. आदिश सी. अग्रवाल | Adish C. Aggarwal* *📝 व्याख्या / Explanation:* यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति और वैश्विक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जिसे आदिश सी. अग्रवाल ने लिखा है। The book, authored by Adish C. Aggarwal, explores Modi’s political ideology and global strategies. Q3) निम्न में से किसने 9 जून 2025 को स्विट्ज़रलैंड के बर्न में स्विस उद्योग जगत के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की हैं? *Who among the following held important meetings with Swiss industry in Bern, Switzerland on 9 June 2025?* A. निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman B. पीयूष गोयल | Piyush Goyal C. अमित शाह | Amit Shah D. शिवराज सिंह चौहान | Shivraj Singh Chouhan *✅ उत्तर / Answer: B. पीयूष गोयल | Piyush Goyal" *📝 व्याख्या / Explanation:* केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-स्विट्ज़रलैंड व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह बैठक की। Piyush Goyal met with Swiss industries to strengthen India-Switzerland trade ties. Q4) हाल ही में किसे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? *Who has recently been formally appointed as the Chairman of the Economic Advisory Council to the Prime Minister (EAC-PM)?* A. महेन्द्र देव | Mahendra Dev B. रघुराम राजन | Raghuram Rajan C. उर्जित पटेल | Urjit Patel D. इनमें से कोई नहीं | None of these *✅ उत्तर / Answer: A. महेन्द्र देव | Mahendra Dev* *📝 व्याख्या / Explanation:* महेन्द्र देव एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं और उन्हें प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। Mahendra Dev, a noted economist, has been appointed to lead the Prime Minister's Economic Advisory Council. https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R Q5) हाल ही में किस राज्य के रोहिणी ग्राम पंचायत ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 में स्वर्ण पदक जीता है? *Recently, Rohini Gram Panchayat of which state has won the gold medal in the National e-Governance Award 2025?* A. गोवा | Goa B. केरल | Kerala C. कर्नाटक | Karnataka D. महाराष्ट्र | Maharashtra * ✅ उत्तर / Answer: D. महाराष्ट्र | Maharashtra* *📝 व्याख्या / Explanation:* महाराष्ट्र के रोहिणी ग्राम पंचायत को डिजिटलीकरण और पारदर्शिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला। Rohini Gram Panchayat in Maharashtra was honored for excellence in digitization and transparency. Q6) हाल ही में किस तारीख को 'विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस' मनाया गया है? *On which date was 'World Brain Tumor Day' celebrated recently?* A. 05 जून | 05 June B. 06 जून | 06 June C. 07 जून | 07 June D. 08 जून | 08 June *✅ उत्तर / Answer: D. 08 जून | 08 June* *📝 व्याख्या / Explanation:* यह दिन मस्तिष्क ट्यूमर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। World Brain Tumor Day is observed on 8 June to spread awareness about brain tumors. Q7) जून 2025 में, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के कितने वर्ष पूरे हो गए हैं? *In June 2025, how many years have been completed under the Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan Yojana?* A. 05 वर्ष | 05 years B. 08 वर्ष | 08 years C. 09 वर्ष | 09 years D. 12 वर्ष | 12 years *✅ उत्तर / Answer: C. 09 वर्ष | 09 years* *📝 व्याख्या / Explanation:* इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी, और जून 2025 में इसके 9 साल पूरे हुए। Launched in 2016, the scheme completed 9 years in June 2025. Q8) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस केंद्रशासित प्रदेश के आधिकारिक भाषा विनियमन 2025 को मंजूरी दी है? *Recently President Draupadi Murmu has approved the Official Language Regulation 2025 of which Union Territory?* A. जम्मू और कश्मीर | Jammu & Kashmir B. लद्दाख | Ladakh C. पुडुचेरी | Puducherry D. चंडीगढ़ | Chandigarh *✅ उत्तर / Answer: B. लद्दाख | Ladakh* *📝 व्याख्या / Explanation:* यह विनियमन लद्दाख में स्थानीय भाषाओं के संरक्षण और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है। The regulation promotes the preservation and use of local languages in Ladakh. Q9) भारत सरकार ने पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किस पोर्टल का शुभारंभ किया है? *Recently, the Government of India has launched which portal to promote investment in the traditional medicine sector?* A. स्वास्थ्य सुविधा पोर्टल | Health Facility Portal B. आयुष सुविधा केंद्र | AYUSH Facility Center C. आयुष निवेश सारथी | AYUSH Investment Sarathi D. भारतीय चिकित्सा निवेश योजना | Indian Medical Investment Scheme *✅ उत्तर / Answer: C. आयुष निवेश सारथी | AYUSH Investment Sarathi* *📝 व्याख्या / Explanation:* यह पोर्टल पारंपरिक चिकित्सा में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। The portal was launched to attract private investments in AYUSH and traditional medicine. Q10) हाल ही में किसने अर्थशास्त्र, बैंकिंग और वित्तीय विषयों पर हिंदी में पुस्तकें लिखने की योजना शुरू की है? *Who has recently started a plan to write books on economics, banking and financial subjects originally in Hindi?* A. नीति आयोग | NITI Aayog B. भारतीय स्टेट बैंक | State Bank of India C. वित्त मंत्रालय | Ministry of Finance D. भारतीय रिजर्व बैंक | Reserve Bank of India *✅ उत्तर / Answer: D. भारतीय रिजर्व बैंक | Reserve Bank of India* *📝 व्याख्या / Explanation:* RBI ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने के लिए हिंदी में मूल सामग्री प्रकाशित करने की पहल की है। RBI has initiated the plan to publish original financial content in Hindi to improve financial literacy. Q11) प्रतिवर्ष किस तारीख को 'विश्व बालश्रम निषेध दिवस' मनाया जाता है? *On which date is 'World Day Against Child Labour' celebrated every year?* A. 10 जून | 10 June B. 11 जून | 11 June C. 12 जून | 12 June D. 13 जून | 13 June *✅ उत्तर / Answer: C. 12 जून | 12 June* *📝 व्याख्या / Explanation:* यह दिन बालश्रम को समाप्त करने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। This day is observed globally on 12 June to raise awareness against child labour. Q12) हाल ही में किस गांव में उत्तर पांड्य काल का लगभग 800 साल पुराना शिव मंदिर खोजा गया है? *In which village has an approximately 800 year old Shiva temple of the late Pandya period been discovered recently?* A. मदुरै | Madurai B. कांचीपुरम | Kanchipuram C. उदमपट्टी | Udumpatti D. तंजावुर | Thanjavur *✅ उत्तर / Answer: C. उदमपट्टी | Udumpatti* *📝 व्याख्या / Explanation:* तमिलनाडु के उदमपट्टी गांव में यह ऐतिहासिक शिव मंदिर मिला है जो पांड्य वंशकालीन है। The temple was discovered in Udumpatti village, Tamil Nadu, dating back to the Pandya period. Q13) हाल ही में किस राज्य सरकार ने धनुषकोडी में आधिकारिक रूप से "ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य" घोषित किया है? *Recently which state government has officially declared "Greater Flamingo Sanctuary" in Dhanushkodi?* A. तमिलनाडु | Tamil Nadu B. केरल | Kerala C. कर्नाटक | Karnataka D. आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh *✅ उत्तर / Answer: A. तमिलनाडु | Tamil Nadu* *📝 व्याख्या / Explanation:* तमिलनाडु सरकार ने पक्षियों के संरक्षण के लिए यह अभयारण्य घोषित किया है। Tamil Nadu government declared this sanctuary to protect flamingos and migratory birds. Q14) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम क्या थी? *What was the theme of World Food Safety Day 2025?* A. खाद्य सुरक्षा: विज्ञान की सक्रिय भूमिका | Food Safety: Prepare for the Unexpected B. खाद्य सुरक्षा: एक साझा जिम्मेदारी | Food Safety: A Shared Responsibility C. खाद्य सुरक्षा: हर कदम पर सतर्कता | Food Safety: Vigilance at Every Step D. खाद्य सुरक्षा: स्वस्थ भविष्य की कुंजी | Food Safety: Key to a Healthy Future *✅ उत्तर / Answer: A. खाद्य सुरक्षा: विज्ञान की सक्रिय भूमिका | Food Safety: Prepare for the Unexpected* *📝 व्याख्या / Explanation:* यह थीम भोजन की सुरक्षा में विज्ञान के महत्व को दर्शाती है। The theme emphasizes the importance of science in ensuring food safety. Q15) निम्नलिखित में से कहाँ भारत का पहला ई-कचरा रीसाइक्लिंग पार्क स्थापित किया जाएगा? *Where among the following will India's first e-waste recycling park be set up?* A. मुंबई | Mumbai B. दिल्ली | Delhi C. बेंगलुरु | Bengaluru D. पुणे | Pune *✅ उत्तर / Answer: B. दिल्ली | Delhi* *📝 व्याख्या / Explanation:* दिल्ली में ई-कचरे की समस्या को हल करने के लिए यह पार्क बनाया जा रहा है। The park will help tackle the growing e-waste problem in Delhi. __________ *🤔Question Of The Day🤔* __________ ✅ *Q) दूसरी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?* *What was the main objective of the Second Five Year Plan?* *🅰️ कृषि विकास 🙏* *🅱️ औद्योगिक विकास 😮* *©️ शिक्षा का विस्तार ❤️* *D) स्वास्थ्य सुधार 👍* *___________* https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R ___________ *Answer With Emojis👆🏻👆🏻*

*✅CET स्टेटस रिपोर्ट....हरियाणा CET 2025 रजिस्ट्रेशन का आज लास्ट डे : अब तक 162472 आवेदन; एक दिन में 6 लाख बढ़े, रात 11.59 तक खुला पोर्टल* *हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए होने जा रहे कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के रजिस्ट्रेशन का आज लास्ट डे है। अब तक हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के आधिकारिक पोर्टल पर 162472 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.। हैरानी की बात यह है कि रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा 11 जून की रात 12 बजे तक का है। जबकि 10 जून को 108013 अभ्यर्थियों ने सीईटी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 घंटे के बाद ही अभ्यर्थियों की संख्या में तेजी से छह लाख तक की बढ़ोतरी हुई।* *इन आंकड़ों की पुष्टि आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि आयोग रजिस्ट्रेशन संबंधी सही आंकड़ा आपको बताना चाहता है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में कितनी सत्यता है।* *एक मिनट में करीब 80 रजिस्ट्रेशन हो रहे* *आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि सीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक मिनट में करीब 80 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 12 जून को रात 12.00 12.01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए हैं। इन आंकड़ों से यह पता भी चलता है कि सीईटी रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है साथ ही रजिस्ट्रेशन का पोर्टल भी अच्छी तरह काम कर रहा है।* *ई-दिशा पोर्टल से डाउनलोड होंगे जाति प्रमाण पत्र* *बीसी, ओबीसी, एससी और डीएससी (नौकरी से जुड़े) प्रमाण पत्रों की फाइलें लंबित थीं, उनका काम अब ई-दिशा पोर्टल (www.edisha.gov.in) के बैक एंड से पूरा कर लिया गया है। अब जिन लोगों ने ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रमाण पत्र सीधे इसी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।* *इस काम के लिए saralharyana.gov.in साइट पर न जाएं। जिनके प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं, उन्हें मैसेज के जरिए लिंक भेजा जा रहा है, ताकि वे आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकें। ईडब्ल्यूएस, डीएससी (एजुकेशन) और एससी प्रमाण पत्र saralharyana.gov.in से ही पहले की तरह डाउनलोड किए जाते रहेंगे।* https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R

. *जय श्री राम* *गुरुवार, 12 जून 2025 के मुख्य समाचार* 🔸मस्क को ट्रंप से झगड़ा पड़ा भारी, सरकारी ठेके गंवाने की कगार पर, बोले- ट्रंप पर किए पोस्ट का पछतावा 🔸भारत के शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज की वजह से एक बार फिर टल गया है. 🔸भारत का निर्यात निश्चित रूप से चालू वित्त वर्ष में 825 अरब डॉलर से अधिक होग: गोयल 🔸Weather: दिल्ली-यूपी समेत प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, राजस्थान में 48 डिग्री के पार तापमान; पंजाब में रेड अलर्ट 🔸'महायुति स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगी', सीएम फडणवीस ने अफवाहों को लगाया विराम 🔸NIA: विदेश भागने की फिराक में थे लॉरेंस के 40 गुर्गे; फर्जी पासपोर्ट का नेटवर्क चलाता था उत्तराखंड का राहुल 🔸गाजा में युद्ध से भयंकर तबाही: अबतक कुल 55,000 से ज्यादा मौतें; इस्राइल ने दो बंधकों के शव किए बरामद 🔸Climate Change: 2030 तक 80% जिलों में दोगुना होगा लू का प्रकोप; दिल्ली-मुंबई समेत आठ शहरों में होगी भीषण गर्मी 🔸अमरनाथ जा रहे BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन मिली:सीटों पर गद्दी नहीं, टॉयलेट टूटा, कॉकरोच थे; 5 दिन बाद 4 रेलवे अफसर सस्पेंड 🔸दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित:पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतों के चलते 6 साल के लिए किया बाहर 🔸कटरा-श्रीनगर वंदे भारत की सभी सीटें 10 दिन तक फुल:रेलवे बोला- दो ट्रेनें भी कम पड़ रही हैं, हर दिन बुकिंग की संख्या बढ़ रही 🔸केरल हाईकोर्ट का प्रियंका को नोटिस:वायनाड सीट पर जीत चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा; संपत्ति छिपाने का आरोप 🔸गोल्डी बराड़ का दावा- मूसेवाला लॉरेंस के संपर्क में था:अहंकार में आकर उसने गलतियां की, हमारे पास और कोई ऑप्शन नहीं था 🔸मणिपुर: मेईतेई संगठन ने बंद वापस लिया, प्रदर्शन के दौरान फायरिंग के आरोप में एक गिरफ़्तार 🔸झारखंड, कर्नाटक और आंध्र को केंद्र सरकार का तोहफा; 6405 करोड़ रुपये के दो रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी 🔸पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल बदली हुई सरकार नहीं, बदले युग का प्रतीक : सुधांशु त्रिवेदी 🔸NRC नागरिकता तय करने के लिए एकमात्र दस्तावेज नहीं हो सकता: CM सरमा 🔸घर में सुरंग खोद एचपीसीएल की लाइन से डीजल चोरी, पिकअप समेत एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर 🔹WTC Final: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 पर सिमटी, साउथ अफ्रीका 43/4 *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R

1️⃣2️⃣❗0️⃣6️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! चार आने का हिसाब !!* ~~~~~~~ बहुत समय पहले की बात है, चंदनपुर का राजा बड़ा प्रतापी था। दूर-दूर तक उसकी समृद्धि की चर्चाएं होती थी, उसके महल में हर एक सुख-सुविधा की वस्तु उपलब्ध थी पर फिर भी अंदर से उसका मन अशांत रहता था। बहुत से विद्वानों से मिला, किसी से कोई हल प्राप्त नहीं हुआ.. उसे शांति नहीं मिली। एक दिन भेष बदल कर राजा अपने राज्य की सैर पर निकला। घूमते- घूमते वह एक खेत के निकट से गुजरा, तभी उसकी नज़र एक किसान पर पड़ी, किसान ने फटे-पुराने वस्त्र धारण कर रखे थे और वह पेड़ की छाँव में बैठ कर भोजन कर रहा था। किसान के वस्त्र देख राजा के मन में आया कि वह किसान को कुछ स्वर्ण मुद्राएं दे दे ताकि उसके जीवन में कुछ खुशियां आ पाये। राजा किसान के सम्मुख जा कर बोला- मैं एक राहगीर हूँ, मुझे तुम्हारे खेत पर ये चार स्वर्ण मुद्राएँ गिरी मिलीं, चूँकि यह खेत तुम्हारा है इसलिए ये मुद्राएं तुम ही रख लो। किसान ना - ना सेठ जी, ये मुद्राएं मेरी नहीं हैं, इसे आप ही रखें या किसी और को दान कर दें, मुझे इनकी कोई आवश्यकता नहीं। किसान की यह प्रतिक्रिया राजा को बड़ी अजीब लगी, वह बोला- धन की आवश्यकता किसे नहीं होती भला आप लक्ष्मी को ना कैसे कर सकते हैं? सेठ जी, मैं रोज चार आने कमा लेता हूँ और उतने में ही प्रसन्न रहता हूँ... किसान बोला। क्या ? आप सिर्फ चार आने की कमाई करते हैं और उतने में ही प्रसन्न रहते हैं, यह कैसे संभव है ! राजा ने अचरज से पुछा। सेठ जी किसान बोला- प्रसन्नता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितना कमाते हैं या आपके पास कितना धन है... प्रसन्नता उस धन के प्रयोग पर निर्भर करती है। तो तुम इन चार आने का क्या-क्या कर लेते हो? राजा ने उपहास के लहजे में प्रश्न किया। किसान भी बेकार की बहस में नहीं पड़ना चाहता था उसने आगे बढ़ते हुए उत्तर दिया, इन चार आनों में से एक मैं कुएं में डाल देता हूँ, दूसरे से कर्ज चुका देता हूँ, तीसरा उधार में दे देता हूँ और चौथा मिटटी में गाड़ देता हूँ... राजा सोचने लगा, उसे यह उत्तर समझ नहीं आया। वह किसान से इसका अर्थ पूछना चाहता था, पर वो जा चुका था। राजा ने अगले दिन ही सभा बुलाई और पूरे दरबार में कल की घटना कह सुनाई और सबसे किसान के उस कथन का अर्थ पूछने लगा। दरबारियों ने अपने-अपने तर्क पेश किये पर कोई भी राजा को संतुष्ट नहीं कर पाया, अंत में किसान को ही दरबार में बुलाने का निर्णय लिया गया। बहुत खोज-बीन के बाद किसान मिला और उसे कल की सभा में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया। राजा ने किसान को उस दिन अपने भेष बदल कर भ्रमण करने के बारे में बताया और सम्मान पूर्वक दरबार में बैठाया। मैं तुम्हारे उत्तर से प्रभावित हूँ और तुम्हारे चार आने का हिसाब जानना चाहता हूँ; बताओ, तुम अपने कमाए चार आने किस तरह खर्च करते हो जो तुम इतना प्रसन्न और संतुष्ट रह पाते हो ? राजा ने प्रश्न किया। किसान बोला- हुजूर, जैसा कि मैंने बताया था, मैं एक आना कुएं में डाल देता हूँ, यानि अपने परिवार के भरण-पोषण में लगा देता हूँ, दूसरे से मैं कर्ज चुकता हूँ, यानि इसे मैं अपने वृद्ध माँ-बाप की सेवा में लगा देता हूँ , तीसरा मैं उधार दे देता हूँ, यानि अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में लगा देता हूँ, और चौथा मैं मिटटी में गाड़ देता हूँ, यानि मैं एक पैसे की बचत कर लेता हूँ ताकि समय आने पर मुझे किसी से माँगना ना पड़े और मैं इसे धार्मिक, सामजिक या अन्य आवश्यक कार्यों में लगा सकूँ। राजा को अब किसान की बात समझ आ चुकी थी। राजा की समस्या का समाधान हो चुका था, वह जान चुका था की यदि उसे प्रसन्न एवं संतुष्ट रहना है तो उसे भी अपने अर्जित किये धन का सही-सही उपयोग करना होगा। देखा जाए तो पहले की अपेक्षा लोगों की आमदनी बढ़ी है पर क्या उसी अनुपात में हमारी प्रसन्नता भी बढ़ी है? *शिक्षा:-* पैसों के मामलों में हम कहीं न कहीं गलती कर रहे हैं, जीवन को संतुलित बनाना ज़रूरी है और इसके लिए हमें अपनी आमदनी और उसके इस्तेमाल पर ज़रूर गौर करना चाहिए, नहीं तो भले हम लाखों रूपये कमा लें पर फिर भी प्रसन्न एवं संतुष्ट नहीं रह पाएंगे..!! *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *गुरुवार - 12- जून -2025* 👇🏻 *===============================* *1* जयशंकर बोले- ओसामा को पाकिस्तान ने छुपाकर रखा, उसपर भरोसा करना मुश्किल; भारत क्या करे किसी को यह तय करने का हक नहीं *2* BSF जांबाजों को जर्जर और गंदे डिब्बे क्यों दिए? रेल मंत्री का फूटा गुस्सा, चार अफसर सस्पेंड,अमरनाथ जा रहे BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन मिली, सीटों पर गद्दी नहीं, टॉयलेट टूटा, कॉकरोच थे; *3* झारखंड समेत तीन राज्यों में 6 हजार करोड़ के दो रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, मोदी कैबिनेट का फैसला *4* निगरानी क्षमता बढ़ा रहा भारत, लेकिन तेजी से बदलते खतरे समझने होंगे', CISC एयर मार्शल दीक्षित का बयान *5* भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई तक संभव, अगले हफ्ते से कवायद तेज होगी, 10 राज्यों में भी नए अध्यक्ष चुने जाएंगे *6* भाजपा सूत्रों का दावा-मणिपुर में फिलहाल नई सरकार नहीं बनेगी, मैतेई-कुकी-जो समुदायों में सुलह प्राथमिकता; अभी राष्ट्रपति शासन ही रहेगा *7* तत्काल टिकट- अब आधार जरूरी, 1 जुलाई से नियम लागू, IRCTC की एप-वेबसाइट पर वेरिफिकेशन होगा, पहले 30 मिनट एजेंट्स नहीं कर पाएंगे बुकिंग *8* भाजपा सांसद का मंत्री बेटे के बयान से किनारा, नितेश राणे ने कहा था- देवेंद्र फडणवीस सबके बाप; पिता बोले- महाराष्ट्र CM लोगों के सेवक *9* सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड, राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-हमने उससे सारे रिश्ते तोड़े *10* हिंदुओं के घर-दुकानें लूटी गई, ममता राज में पुलिस भी असुरक्षित; शुभेंदु अधिकारी के आरोप *11* कटरा-श्रीनगर वंदे भारत की सभी सीटें 10 दिन तक फुल,वंदे भारत से कश्मीर का सफर 'सुपरहिट', रिकॉर्डतोड़ बुकिंग; टिकटों की लंबी वेटिंग *12* बेंगलुरु भगदड़ मामले पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, RCB के मार्केटिंग हेड की जमानत पर फैसला होगा; कल कर्नाटक सरकार ने टीम-BCCI को जिम्मेदार ठहराया *13* भीषण सड़क हादसे में एक बेकाबू कंटेनर ने टैम्पो टैरक्स को टक्कर मारने के बाद,जयपुर-दौसा हाईवे पर मौत का तांडव, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत,शादी की शहनाई मातम में डूबी! *14* AC का टेम्परेचर 20°C से कम नहीं कर पाएंगे, ग्लोबल वॉर्मिंग और बिजली की खपत रोकने के लिए सरकार नए नियम ला रही *15* देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म,पारा 48°C पहुंचा, दिल्ली में 51°C जैसी गर्मी का एहसास; MP-UP, पंजाब-हरियाणा में भी तापमान 40°C-45°C के बीच रहा *16* मोहभंग या कोई और बड़ी वजह..., बांग्लादेश की अगली सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे मोहम्मद यूनुस; खुद किया एलान *17* पहले पानी की किल्लत और अब गर्मी का प्रकोप... 50 डिग्री पहुंचा पाकिस्तान का तापमान, पाकिस्तान पंजाब में मची त्राहिमाम *==============================* https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R

*✅जिस बच्चे की 12वीं में कम्पार्ट आई है* वो भी CET के फॉर्म भर सकता है । कंडीशन है के आपको 31/12/2025 तक 12वीं की कम्पार्ट CLEAR करनी पड़ेगी । https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R

*✅दुखद समाचार* 😥 * ICU में भर्ती है CET * *ले रहा है अपनी आखिरी सांसें* * छोटे डॉक्टरों ( CSC ऑपरेटर) ने हाथ खड़े कर लिए हैं , बोले मात्र रात 12 बजे तक ही जी पायेगा । * *CET परिवार वालों (CET कैंडिडेट्स) में गम का माहौल* * पंचकूला से बड़े डॉक्टर (HSSC) निकल चुके हैं , अब बस उनसे ही उम्मीद है 😥 * पूरे हरियाणा में CET की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की जा रही है 🙏🏻ॐ https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R

*✅ई-दिशा पोर्टल से अब आसानी से डाउनलोड करें अपने लंबित जाति प्रमाण पत्र –* बीसी, ओबीसी, एससी और डीएससी (नौकरी से जुड़े) प्रमाण पत्रों की फाइलें लंबित थीं, उनका काम अब ई-दिशा पोर्टल (www.edisha.gov.in) के बैकएंड से पूरा कर लिया गया है। अब जिन लोगों ने ये प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रमाण पत्र सीधे इसी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। ओबीसी, ओएससी और डीएससी (नौकरी वाले) प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए केवल www.edisha.gov.in का ही इस्तेमाल करें। इस काम के लिए saralharyana.gov.in साइट पर न जाएं। जिनके प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं, उन्हें मैसेज के जरिए लिंक भेजा जा रहा है, ताकि वे आसानी से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकें। ईडब्ल्यूएस, डीएससी (एजुकेशन) और एससी प्रमाण पत्र saralharyana.gov.in से ही पहले की तरह डाउनलोड किए जाते रहेंगे। https://whatsapp.com/channel/0029VaB0xH7BfxoBhx5rqX2R