राजस्थान विधान सभा
7.9K subscribers
Verified ChannelAbout राजस्थान विधान सभा
राजस्थान विधान सभा के सभी महत्वपूर्ण समाचार, सत्र की जानकारी, विधायी गतिविधियों, अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं और राजस्थान विधान सभा के कार्यों की नियमित सूचना के लिए जुड़े।
Similar Channels
Swipe to see more
Posts
*अंता से विधायक श्री कंवरलाल राजस्थान विधान सभा की सदस्यता से निरर्हित* *श्री देवनानी ने कहा- श्री कंवर लाल लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8(3) के तहत निरर्हित* *अंता (193) जिला बारां विधान सभा क्षेत्र रिक्त* *महाधिवक्ता की रिपोर्ट प्राप्त होते ही तत्काल प्रात: 10:30 बजे किया निर्णय – श्री देवनानी* *श्री देवनानी ने कहा - इस प्रकरण में किसी प्रकार की राजनीति न की जाए, विधिक राय के लिए महाधिवक्ता की रिपोर्ट आवश्यक* जयपुर, 23 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंता से विधायक श्री कंवरलाल को राजस्थान विधान सभा की सदस्यता से दोष सिद्धी की दिनांक से निरर्हित कर दिया है। श्री देवनानी ने बताया कि अंता से विधायक श्री कंवरलाल दोषसिद्धी की दिनांक से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 191(1)(ई) सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 (3) के अन्तर्गत निरर्हित हो गए है। उन्होंने बताया कि इससे राजस्थान विधान सभा में एक स्थान अंता (193) जिला बारां रिक्त हो गया है। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज शुक्रवार को प्रात: 10:30 बजे महाधिवक्ता की विधिक राय प्राप्त होते ही श्री कंवरलाल की सदस्यता निरर्हित कर दी गई है। श्री देवनानी ने कहा कि वे किसी भी प्रकार के दबाव में कार्य नहीं करते है। उन्होंंने कहा कि वे किसी भी मामले में उससे सम्बंधित प्रत्येक पहलू का गहन अध्ययन करके ही विधि सम्मत और न्याय सम्मत ही निर्णय लेते है। इससे पहले भी विधान सभा से संबंधित अनेक विषयों पर विधान सभा के तत्कालीन अध्यक्षों ने बहुत अधिक समय लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। श्री देवनानी ने कहा कि विधायक श्री कंवरलाल के संबंध में न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के दिन ही राज्य के महाधिवक्ता को विधिक राय दिये जाने के लिये निर्दिष्ट कर दिया था। ऐसे मामलों में दोष सिद्धी की दिनांक से ही विधान सभा सदस्य, विधान सभा की सदस्यता से निरर्हित हो जाता है। विधान सभा क्षेत्र के रिक्ति होने की सूचना राजस्थान विधान सभा द्वारा जारी की जाती है। श्री देवनानी ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 177 में राज्य के महाधिवक्ता को विधानसभा के सदन में कार्रवाई में भाग लेने और राय देने का अधिकार होता है।
https://assembly.rajasthan.gov.in/Attachments/Pdf/e-Bulletin/20250523.pdf
*श्री देवनानी से कुलगुरु श्री गर्ग की मुलाकात* *श्री देवनानी को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का दिया आमंत्रण* *श्री देवनानी देंगे दीक्षांत व्याख्यान* जयपुर, 26 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से सोमवार को यहां राजस्थान विधान सभा में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य अखिल रंजन गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की। श्री गर्ग ने श्री देवनानी को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। श्री गर्ग ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री गर्ग ने श्री देवनानी को 2 जून को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया। श्री देवनानी बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में 2 जून को बीकानेर में दीक्षांत व्याख्यान देंगे।

*अजमेर का एक और एन्ट्री पाइंट बनेगा सुंदर और सुगम, 20.28 करोड़ लागत से बनेगी 6 लेन सड़क* *विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश* *अजमेर विकास प्राधिकरण ने जारी की वित्तीय स्वीकृति, जल्द जारी होंगे टेण्डर* *अस्पताल जाने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, आसान होगा सफर* अजमेर, 24 मई। सीकर, परबतसर और पुष्कर बाइपास सहित जनाना अस्पताल जाने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने लोहागल तिराहे से जनाना अस्पताल सड़क को 6 लेन में बदलने का निर्णय किया है। यह सड़क करीब 20.28 करोड़ रूपये की लागत से बनेगी। इसमें डामर व सीसी सड़क, नालियां व डिवाइडर बनाएं जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पिछले दिनों अजमेर विकास प्राधिकरण को लोहागल तिराहे से जनाना अस्पताल तक सड़क सुधारने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की यह सड़क जनाना अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क है। अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शास्त्री नगर से लोहागल तिराहे तक सड़क सड़क सुधारी जा चुकी है। आगे की सड़क क्षतिग्रस्त होने झटके लगने और खड्डे होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। साथ ही यह सड़क सीकर, परबतसर, नागौर और पुष्कर बाईपास पर आने जाने वाले वाहनों और इस रोड पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण रोड। ऐसे में इस सड़क को सुधारा जाना अति आवश्यक है। इस सड़क का सौंदर्यीकरण भी किया जाए ताकि शहर में आने वालों के समक्ष अच्छा उदाहरण प्रस्तुत होगा। श्री देवनानी के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति दे दी है। लाहागल तिराए से जनाना अस्पताल तक की यह सड़क 20.28 करोड़ लागत से बनेगी। इसे 6 लेन में विकसित किया जाएगा। इसके तहत करीब 2400 मीटर डामर सडक, 700 मीटर सीसी सड़क, 1200 मीटर डिवाइडर तक 3100 मीटर नाली व नाला का निर्माण होगा। सड़क बनने से इस मार्ग पर बनी विभिन्न कॉलोनियों लोहागल गांव तथा हजारों लोगों को भी राहत मिलेगी। *जयपुर रोड से बस स्टैंड सड़क का भी होगा कायाकल्प* श्री देवरानी के निर्देश पर जयपुर रोड से बस स्टैंड तक सड़क का भी कायाकल्प होने जा रहा है। इस सड़क को भी विकसित कर सौंदर्यीकरण होगा। जयपुर रोड पर अजमेर एंट्री प्लाजा बनेगा जहां भव्य प्रवेश द्वार अजमेर के विकास की कहानी कहेगा। *अन्य सड़कों का भी विकास* श्री देवनानी के अनुशंसा पर शहर की प्रमुख सड़कों तथा विभिन्न कॉलोनीयों की अंदरूनी सड़कों का भी विकास किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की लागत से अजमेर उत्तर की 100 से अधिक सड़कों का विकास किया जा रहा है।इसी तरह मित्तल अस्पताल से सिने वर्ल्ड चौराहा से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे मार्ग के निर्माण कार्य की गति भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं. बारिश से पहले यह सड़क पूरी की जाए. इस लागत राशि 6 करोड़ 23 लाख आएगी.
*श्री देवनानी को जैन रामायण कथा का दिया निमंत्रण* जयपुर, 22 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को गुरूवार को यहां विधान सभा में राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा आयोजित की जा रही जैन रामायण कथा का निमन्त्रण दिया गया है। श्री देवनानी ने इस आयोजन के लिए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्र प्रभ जी ट्रस्ट, दुर्गापुरा पर आयोजित यह कथा जयपुर में पहली बार हो रही है। जैन रामायण कथा पदमपुराण पर आधारित है। इसके कथाकार मुनिप्रवर जयकीर्ति है। 18 मई से चल रही यह कथा 27 मई तक प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक होती है। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक श्री के.के. शर्मा भी मौजूद थे।
*श्री देवनानी ने श्री निम्बार्क तीर्थ में पूज्य श्री श्री श्याम शरण देवाचार्य के दर्शन किये* जयपुर. 26 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री निम्बार्क तीर्थ सलेमाबाद (राजस्थान) में स्थित अखिल भारतीय जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्य पीठ में पहुँचकर श्री श्री श्याम शरण देवाचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने श्री देवाचार्य का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। श्री देवनानी ने श्री देवाचार्य को राजस्थान विधान सभा की स्मृति स्वरूप वार्षिक डायरी भेंट की। श्री देवाचार्य ने भारतीय नववर्ष के अनुसार प्रकाशित की गई डायरी प्रकाशन की अभूतपूर्व पहल के लिये श्री देवनानी को बधाई दी। श्री देवनानी और श्री देवाचार्य के मध्य आध्यात्म, सनातन संस्कृति और समाज सेवा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्री देवनानी ने निम्बार्काचार्य पीठ की ओर से चल रहे आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि ऐसे तीर्थ स्थल भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संवाहक है।

*श्री देवनानी उदयपुर जाएंगे* *प्रताप गौरव केंद्र पर महाराणा प्रताप को देंगे पुष्पांजलि* *स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का करेंगे अनावरण* जयपुर, 27 मई | राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार 29 मई को उदयपुर जाएंगे | श्री देवनानी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे | श्री देवनानी जयपुर से प्रातः वायुयान द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे | श्री देवनानी उदयपुर में प्रातः 8:00 बजे प्रताप गौरव केंद्र पहुंचकर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे | श्री देवनानी उदयपुर के होटल रेडिसन में गुरुवार को ही प्रातः 9:30 बजे आयोजित वर्तमान एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्षों के समागम समारोह को भी संबोधित करेंगे | श्री देवनानी उदयपुर के झाड़ोल में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे |
*श्री वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी* जयपुर. 27 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री देवनानी ने अपने संदेश में कहा कि श्री गडकरी जी ने देश के आधारभूत ढांचे के विकास में जो अभूतपूर्व योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है। उनके नेतृत्व में देश में सड़क निर्माण और परिवहन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। श्री देवनानी ने श्री गडकरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत सफलता की कामना करते हुए कहा कि श्री गडकरी जैसे कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को सदैव प्रेरणा मिलती है।
*विधान सभा में स्वर्गीय व्यास को पुष्पांजलि* *स्वर्गीय व्यास ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया- श्री देवनानी* जयपुर, 23 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की। श्री देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय व्यास ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया। श्री व्यास ने राजस्थान विधान सभा की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवरंग सिंह, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरुषोत्तम शर्मा, उप सचिव श्री सुशील कुमार शर्मा एवं स्व. व्यास के परिजन श्री दिनेश व्यास सहित विधान सभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय व्यास 20 मार्च 1972 से 18 जुलाई 1977 तक विधान सभा के चौथे अध्यक्ष रहे।

*श्री देवनानी को स्वर्णिम दर्पण का विशेषांक भेंट* *भारत वैभवशाली सनानत संस्कृति और परम्परा का अद्वितीय संगम – श्री देवनानी* जयपुर, 22 मई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को गुरूवार को यहां राजस्थान विधान सभा में लखनऊ, उत्तर प्रदेश से प्रकाशित मासिक पत्रिका स्वर्णिम दर्पण का समाज संस्कृति और साहित्य पर आधारित विशेषांक भेंट किया गया। श्री देवनानी ने कहा कि भारत ही वह देश है जहां वैभवशाली और सनातन संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि यह सनातन संस्कृति और परम्परा समृद्ध है और भारत में वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है। इसकी जडें प्राचीनकाल से भारत में जीवित है। श्री देवनानी ने कहा कि स्वर्णिम दर्पण पत्रिका को सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर भी विशेषांक का प्रकाशन किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत में वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है कि खास दिन पर लोग किसी ना किसी पवित्र स्थान पर स्नान करते है। यहां तक की दुनिया का सबसे बडा मेला कुंभ भी स्नान पर ही आधारित है। जहां गंगा जी में स्नान करने दुनिया भर से करोडों भक्त आते है। श्री देवनानी ने कहा कि सनातन संस्कृति के आध्यारत्मिक पक्ष पर भी लेखों का प्रकाशन किया जाना चाहिए, ताकि युवा पीढी सनातन को समझ सके। इस मौके पर पत्रिका से जुडे श्री सौरभ पाण्डेय, श्री घनश्याम शर्मा भारद्वाज, श्रीमती वंदना घनश्याला, श्री संजय सिंह, श्री स्वपनिल, श्री गणेश दत्त शर्मा और प्रशांत घनश्याला मौजूद थे।
