राजस्थान विधान सभा
May 27, 2025 at 10:00 AM
*श्री देवनानी उदयपुर जाएंगे*
*प्रताप गौरव केंद्र पर महाराणा प्रताप को देंगे पुष्पांजलि*
*स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का करेंगे अनावरण*
जयपुर, 27 मई | राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार 29 मई को उदयपुर जाएंगे | श्री देवनानी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उदयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे | श्री देवनानी जयपुर से प्रातः वायुयान द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे |
श्री देवनानी उदयपुर में प्रातः 8:00 बजे प्रताप गौरव केंद्र पहुंचकर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे |
श्री देवनानी उदयपुर के होटल रेडिसन में गुरुवार को ही प्रातः 9:30 बजे आयोजित वर्तमान एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्षों के समागम समारोह को भी संबोधित करेंगे |
श्री देवनानी उदयपुर के झाड़ोल में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे |
❤️
1