हंसराज भारतीय झालावाड़ WhatsApp Channel

हंसराज भारतीय झालावाड़

258 subscribers

Similar Channels

Swipe to see more

Posts

हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/21/2025, 9:15:25 AM

प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक, विज्ञान संचारक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। पद्म विभूषण से सम्मानित, डॉ. नार्लीकर जी केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं थे, बल्कि विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने वाले एक संचारक भी थे। उन्होंने न केवल ब्रह्मांड की गूढ़ पहेलियों को समझने में योगदान दिया, बल्कि वैज्ञानिक सोच को समाज में स्थापित करने के लिए जीवन भर कार्य किया। उनका जाना भारत की वैज्ञानिक चेतना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों व अनुयायियों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे। विनम्र आदरांजलि! #DrJayantNarlikar #AstroPhysics

Post image
❤️ 1
Image
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/20/2025, 2:43:40 AM

जिस संविधान को पढ़कर वो वकील बने हैँ आज उसी संविधान के निर्माता की मूर्ति को हाई कोर्ट मे नहीँ लगने देना कितने शर्म की बात है #gwalior #नमोबुद्धाय

हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/22/2025, 2:39:17 PM

अनुप्रिया राठौड़ बनीं RBSE 12th ART राजस्थान टॉपर, बहन को बहुत बहुत बधाई हो

👍 1
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/21/2025, 10:08:46 AM

आज ही दिन Chandra Shekhar Aazad जी ने एक नई क्रांति का आगाज किया था। 8 साल पहले आज ही के दिन 21 मई 2017 को चन्द्रशेखर आजाद जी के एक आह्वान पर बहुजन समाज ने जंतर मंतर पर ऐतिहासिक आंदोलन किया था। जिसे रोकने के लिए सरकार को ट्रेन तक रद्द करनी पड़ी थी,लेकिन आंदोलन को रोक नहीं पाई थी..जय भीम।

Post image
👍 🙏 4
Image
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/16/2025, 7:31:17 PM

कल ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है — वकील की वेशभूषा में, संविधान की गरिमा के प्रतीक रूप में। जिन्हें बाबासाहेब की वेशभूषा से दिक्कत है, उन्हें असल में उनके विचारों से डर है। विरोध करो, पर इतना भी नहीं कि संविधान की आत्मा को ही नकार दो।

Post image
❤️ 👍 😂 6
Image
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/21/2025, 4:26:28 PM
Post image
Image
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/22/2025, 5:29:37 PM

उर्मिला तिगाया पुत्री श्री पोकरराम मेघवाल निवासी बालरवा तहसील तिंवरी जिला जोधपुर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक परीक्षा (कला वर्ग) में 99.60% अंक लाकर स्टेट टॉप किया है। उर्मिला के पिता पोकरराम खेतिहर मजदूर है जो भू-स्वामी के खेत पर 30% के एवज में बंटाई पर काम करते हैं। बिटिया ने घर की विषम आर्थिक परिस्थितियों में भी स्टेट टॉप कर बता दिया कि प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। बालिका ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में भी 97% अंक प्राप्त किए थे। इस विराट सफलता पर बिटिया उर्मिला, उनके पिताजी श्री पोकरराम मेघवाल व उनके परिवार के साथ ही महादेव आदर्श विद्या मंदिर बालरवा के संचालक श्री भीखाराम खोरवाल Bhikharam Khorwal Balarwa को भी आकाश भर बधाई। Proud of you!

Post image
👍 ❤️ 7
Image
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/22/2025, 2:41:30 PM

*राजस्थान बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट जारीः साइंस में 98.43%, कॉमर्स में 99.07% और आर्ट्स में 97.78% स्टूडेंट पास*

👍 1
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/20/2025, 2:32:07 AM

मध्यप्रदेश जहाँ बाबा साहब अंबेडकर का जन्म हुआ, वहाँ उनकी प्रतिमा लगाने का विरोध..और अमेरिका में, प्रतिमा लगाकर उन्हें “Statue of Equality” कहकर सम्मानित किया गया। जातिवादी सोच भारत को पीछे खींच रही है, जब कि दुनिया अंबेडकर साहब को समानता "और न्याय का प्रतीक मानती है। सोचिए… किनकी सोच छोटी है "और शर्म किन्हे आनी चाहिए ? जय भीम जय भारत🇮🇳 जय संविधान

Post image
👍 1
Image
हंसराज भारतीय झालावाड़
हंसराज भारतीय झालावाड़
5/16/2025, 7:30:12 PM

संविधान की बदौलत पुरानी सोच को तोड़ती, नया इतिहास रचती...भारत की बेटियां। जो कहते थे कि "लड़कियाँ क्या कर सकती हैं?", आज स्वाति चौहान ने ISRO में वैज्ञानिक बनकर उन सभी मिथ्या धारणाओं को गलत साबित कर दिया। वाल्मीकि समाज की इस गौरव बेटी ने न सिर्फ अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है, बल्कि उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं जो बड़े सपने देखती हैं। यह सफलता एक संदेश है— "बेटियाँ बोझ नहीं, समाज की सबसे बड़ी ताक़त हैं। #DalitLivesMatter

Post image
❤️ 1
Image
Link copied to clipboard!